जेजेएमपी के एरिया कमांडर छोटे लाल यादव का शव बरामद

गढ़वाः जिला के मेराल थाना के क्षेत्र के भंवराहा जंगल से जेजेएमपी के एरिया कमांडर छोटे लाल यादव का शव मेराल पुलिस ने बरामद किया. इस संबंध में थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि दोपहर में भंवराहा जंगल में अज्ञात शव होने की जानकारी मिली. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ भवराहा जंगल पहुंचे.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जंगल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम होने से पहले छोटे लाल यादव के परिजन ने शव की पहचान की. एरिया कमांडर छोटे लाल यादव पर पलामू चैनपुर सहित गढ़वा जिले के चिनिया रामकंडा भंडारिया धुरकी आदि थानों में दर्जनों मामला दर्ज है. आपसी रंजिश में हत्या होने की आशंका है. लेकिन मामले की छानबीन करने के बाद ही खुलासा किया जा सकता है.

रिपोर्टः आकाशदीप

Dhanbad Stray Dog Attack: धनबाद के इस इलाके में घर से...

Dhanbad Stray Dog Attack: शहर में आवारा कुत्तों का खतरा बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह, पुलिस लाइन्स इलाके में म्युनिसिपल वार्ड नंबर 25...

DEO कार्यालय परिसर में संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत, परिजनों...

मोतिहारी : मोतिहारी में शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय परिसर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जिसके बाद...

मुख्यमंत्री ने कहा- अब 75 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों...

हाजीपुर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जिला निबंधन कार्यालय, वैशाली (हाजीपुर) में राज्य की अत्याधुनिक डिजिटल एवं पेपरलेस निबंधन प्रणाली (होम रजिस्ट्री डिजिटल...