जेजेएमपी के टॉप सब जोनल कमांडर भवानी ने हथियार के साथ किया आत्मसमर्पण

पलामू : प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) के टॉप सब जोनल कमांडर भवानी भुइयां उर्फ भागीरथी ने पुलिस के समक्ष रविवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. भवानी ने इंसास राइफल, एक ग्रीनेड, गोली के साथ पलामू एसपी कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान आत्मसमर्पण किया है. भवानी भुइयां पलामू, गढ़वा, लातेहार के इलाके में सक्रिय थे. एक दर्जन से अधिक नक्सल घटनाओं में वे शामिल थे. सब जोनल कमांडर भावनी को पुलिस कई दिनों से तलाश कर रही थी.

JJMP Bhavani1 22Scope News

JJMP के सबजोनल कमांडर भवानी भुइयां उर्फ भागीरथी ने डीआईजी राजकुमार लकड़ा, एसपी चंदन सिन्हा, डीसी शशि रंजन, एसडीपीओं के विजय शंकर के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. भवानी भुइयां को ज़िला प्रशासन के द्वारा एक लाख रुपये का चेक दिया है. रामगढ़ के हुटार का रहनेवाले भवानी उर्फ भागीरथ भुईंया, महेश भुईंया और रामसुंदर राम के एनकाउंटर के बाद कमांडर बना था. नक्सली भवानी पांच बड़ी घटनाओं का अंजाम देने का आरोपी है.

JJMP Bhavani2 22Scope News

भवानी भुइयां के पास से आत्मसमर्पण के दौरान बरामद किया गया समान की सूची में एक इंसास राइफल, तीन पीस इंसास राइफल का मैगजीन, 83 चक्र इंसास राइफल की गोली, एक एचई 36 ग्रेनेड, कैपिंग इक्यूपमेंट, जेजेएमपी लेटरहेड, गोली रखने का दो पाउच शामिल है. डीआईजी राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त शशि रंजन, एसपी चंदन सिन्हा ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी.

JJMP Bhavani3 22Scope News

मौके पर डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने कहा कि ये पलामू पुलिस के लिए ये बहुत ही बड़ी सफलता है. आत्मसमर्पण कराना एनकाउंटर से ज्यादा टफ होता है लेकिन इस मामले पर पलामू की पुलिस टीम बहुत आगे निकल चुकी है, और इसमें बड़ी सफलता भी मिली है. इससे पुलिस की मानवीय चेहरा सामने आता है. ऐसे भी पलामू के लोगों को पुलिस पर भरोसा है.

रिपोर्ट : संजीत

भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर सूरजनाथ खेरवार ने किया आत्मसमर्पण

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 25 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 25 नवंबर 2026 (बुधवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Bihar Property Card Land Survey: खाता-खेसरा से लेकर जियो-रिफरेंस नक्शे तक,...

Bihar Property Card Land Survey, पटना: बिहार में जमीन से जुड़े विवादों को कम करने और भूमि अभिलेखों में पारदर्शिता लाने के लिए राज्य...

Bihar Cluster Horticulture Scheme 2026: बिहार के किसानों को खेती के...

Bihar Cluster Horticulture Scheme 2026, पटना: बिहार में किसानों की आमदनी बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए...