HMPV वायरस को लेकर एलर्ट मोड पर JKTMC अस्पताल, 20 बेड कर ली गई है चिन्हित

मधेपुरा : मधेपुरा में एचएमपीवी वायरस को लेकर एलर्ट मोड पर अस्पताल है। मधेपुरा जिले के जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (JKTMMC) एचएमपीवी वायरस से लड़ने की मुक्कमल व्यवस्था कर ली है। अस्पताल के सुप्रिटेंडेंट डॉ. प्रो. नगीना चौधरी ने बताया कि एचएमपीवी वायरस का अभी तक एक भी रोगी नहीं आया है। सरकार के आदेश मिलते ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सभी तरह की व्यवस्था सुदृढ़ कर ली गई है। जैसे महामारी से पूर्व 20 बेड चिन्हित कर ली गई है। ऑक्सीजन, दवा चिकित्सक, टेक्निशियन और अन्य कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

बिहार सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक, हमलोग तैयार हैं और वायरस पर पैनी निगाहें रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को एचएमपीवी वायरस के संबंध में जागरूक करने के लिए फ्लैक्स बोर्ड भी जगह-जगह लगाया गया है। ताकि लोगों को वायरस के लक्षण व अन्य जानकारी मिल सके। मरीज और उनके परिजन जागरूक रहे। बता दें कि ये वायरस फेफड़ों को प्रभावित करता करता है, फ्लू जैसा संक्रमण होता है। यह वायरस ठंड के मौसम में ज्यादा नुकसान पहुंचाता है।

यह भी देखें :

इतना ही नहीं प्रभावित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने से इस वायरस का खतरा हो सकता है। इसका लक्षण है खांसी, बुखार, गले में खराश, नाक का बहना और नाक का जाम हो जाना आदि। इतना हीं नहीं कुछ केसेज में सांस लेने में भी लोगों को तकलीफ होती है। खासकर यह वायरस कम उम्र के बच्चों को कमजोर करता है। खासतौर पर बच्चों के लिए यह खतरनाक वायरस है।

यह भी पढ़े : HMPV को लेकर संयुक्त राष्ट्र का बयान – यह कोई नया वायरस नहीं…

रमण कुमार की रिपोर्ट

Sasaram Bypass का CM सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण, 122.39 करोड़...

Sasaram Bypass: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले के सासाराम में 122.39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 2-लेन सासाराम बाईपास पथ...

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में PhD इंटरव्यू की तारीख...

Ranchi University PhD Admission: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 22, 23 और 24 अक्टूबर...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी-लीज जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 17...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी और टाटा स्टील की लीज भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए मंगलवार को धालभूम अनुमंडल प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस...