मगध महिला College में पत्रकार की पिटाई, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पटना: खबर राजधानी पटना से है जहां पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर कवरेज में गए पत्रकार के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की। मारपीट में पत्रकार गंभीर रूप से जख्मी हो गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में एक निजी समाचार चैनल के संवाददाता कृष्णनंदन ने गांधी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जख्मी ने पुलिस को बताया कि पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर खबर कवरेज करने के लिए वह राजधानी पटना के मगध महिला कॉलेज में गए थे। College  College  College 

यह भी पढ़ें – Bihar दौरे पर आने से पहले दिल्ली में RJD MP ने की अमित शाह से मुलाकात

इसी दौरान 20 – 25 की संख्या में हॉकी स्टिक और लाठी डंडे से लैस लड़के पहुंचे और बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। पिटाई के दौरान जब वह बेहोश हो गये तब सभी लोग मौके से भाग खड़े हुए। पत्रकार को जख्मी हालत में PMCH में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पिटाई में पत्रकार का एक हाथ टूट गया है। जख्मी पत्रकार ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में सीसीटीवी फूटेज की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

बता दें कि मंगलवार की शाम पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर दो गुटों में भिड़ंत हो गई जिसके बाद छात्रों ने पटना विमेंस कॉलेज के बाहर गोलीबारी भी की। गोलीबारी में एक छात्र घायल हो गया था।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –       Kanhaiya की यात्रा पहुंची सहरसा, पलायन को लेकर कहा…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

जमशेदपुर की सड़कों पर मौत का सफर: 4 साल में 849...

विशेष रिपोर्ट | पूर्वी सिंहभूम सड़क सुरक्षाचार साल में करीब 850 जिंदगियां। 2026 के सिर्फ पांच महीनों में 88 और। मरीन ड्राइव हादसे के...

Jamui Case CM Photo Controversy: जमुई पीड़िता के परिवार संग CM...

Jamui Case CM Photo Controversy, पटना: जमुई की नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तस्वीर सामने आने के बाद...

Bihar Jitiya Holiday: 5 अक्टूबर की छुट्टी पर सवाल, महिला शिक्षिकाओं...

Bihar Jitiya Holiday, पटना: बिहार में जीवित्पुत्रिका व्रत यानी जीउतिया की छुट्टी की तारीख को लेकर महिला शिक्षिकाओं ने शिक्षा विभाग से बदलाव की...