JET Exam 2026: झारखंड में आज 430 केंद्रों पर परीक्षा, Registration Number को लेकर JPSC ने जारी किया नोटिस

झारखंड पात्रता परीक्षा 2026 आज 26 अप्रैल को 6 जिलों के 430 केंद्रों पर होगी। 1.75 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे, JPSC ने रजिस्ट्रेशन नंबर पर नोटिस जारी किया।


JET Exam 2026 रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2026 का आयोजन शनिवार 26 अप्रैल को राज्य के छह जिलों में किया जा रहा है। परीक्षा के लिए कुल 430 केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 1 लाख 75 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को कदाचारमुक्त और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोग और जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है।

परीक्षा केंद्र रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग और देवघर जिलों में बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ गई है। कई परीक्षार्थी एक दिन पहले ही अपने परीक्षा केंद्र वाले शहरों में पहुंच चुके हैं। देर रात रांची रेलवे स्टेशन पर भी कई अभ्यर्थी पढ़ाई करते नजर आए।


Key Highlights:

• 26 अप्रैल को 6 जिलों के 430 परीक्षा केंद्रों पर JET परीक्षा आयोजित

• करीब 1 लाख 75 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे शामिल

• रजिस्ट्रेशन नंबर को लेकर JPSC ने जारी किया स्पष्टीकरण

• सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी परीक्षा

• सभी केंद्रों पर बायोमैट्रिक और आइरिस जांच की व्यवस्था


JET Exam 2026:रजिस्ट्रेशन नंबर को लेकर JPSC ने जारी किया स्पष्टीकरण

कई अभ्यर्थियों ने ईमेल और अन्य माध्यमों से आयोग को जानकारी दी थी कि ऑनलाइन आवेदन पत्र में दर्ज रजिस्ट्रेशन नंबर, एडमिट कार्ड और उपस्थिति पत्रक में अंकित नंबर से अलग है। इससे अभ्यर्थियों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई थी।

इस समस्या को देखते हुए JPSC ने शनिवार को नोटिस जारी कर स्पष्ट किया कि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और उपस्थिति पत्रक में अंकित रजिस्ट्रेशन नंबर ही मान्य होगा। आयोग की प्रभारी परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि अभ्यर्थियों को उसी नंबर का उपयोग करना होगा और किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

JET Exam 2026:सुबह 8 बजे तक केंद्र पहुंचने का निर्देश

परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर बायोमैट्रिक सत्यापन और आइरिस जांच की विशेष व्यवस्था की गई है। इसी कारण सभी अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। साथ ही प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके।

JET Exam 2026:दो पेपर में होगी परीक्षा, सभी प्रश्न अनिवार्य

JET परीक्षा दो पत्रों में आयोजित होगी। प्रथम पत्र का उद्देश्य अभ्यर्थियों की शिक्षण और शोध योग्यता का आकलन करना है। इसमें तर्क क्षमता, पठन बोध, विविध सोच और सामान्य जागरूकता से जुड़े 100 अंकों के 50 प्रश्न होंगे।

द्वितीय पत्र अभ्यर्थियों द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होगा, जिसमें 200 अंकों के 100 प्रश्न शामिल रहेंगे। दोनों पत्रों के लिए कुल तीन घंटे का समय दिया जाएगा और सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे। परीक्षा बिना किसी ब्रेक के आयोजित की जाएगी।

झारखंड में उच्च शिक्षा संस्थानों में सहायक प्राध्यापक बनने की दिशा में यह परीक्षा महत्वपूर्ण मानी जा रही है, इसलिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इसमें भाग ले रहे हैं।

 Welcomhotel by ITC: राजगीर के होटल अजातशत्रु का संचालन करेगा Welcomhotel...

बिहार सरकार ने राजगीर के होटल अजातशत्रु के संचालन के लिए Welcomhotel by ITC के साथ एमओयू किया। 104 कमरों वाले होटल का संचालन...

Jharkhand Cabinet Decisions: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार,...

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी विकास, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और समाज कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों...

Motihari SDM Posting Fraud: SDM की पोस्टिंग के नाम पर 25...

Motihari SDM Posting Fraud: पूर्वी चंपारण में SDM के पद पर पोस्टिंग दिलाने के बदले ₹25 लाख की कथित मांग का मामला सामने आया...