JSSC-2023: प्रमाण पत्रों की जांच संपन्न, हाईकोर्ट के आदेश से रिजल्ट प्रकाशन पर रोक

रांची: JSSC द्वारा आयोजित सीजीएल-2023 के शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच शुक्रवार को पुलिस सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। आयोग के कार्यालय में तीन दिनों तक चली इस प्रक्रिया के अंतिम दिन 471 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 462 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।

आयोग के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि कुल 2231 में से 2188 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है, जबकि 43 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही, लेकिन हाईकोर्ट के निर्देशानुसार JSSC परीक्षा के परिणाम का प्रकाशन अभी संभव नहीं है।

JSSC द्वारा आयोजित महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का फाइनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट 21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। यह परीक्षा सितंबर 2024 में राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 444 महिला पर्यवेक्षिकाओं की नियुक्ति की जाएगी।

हाईकोर्ट ने हाल ही में एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सीजीएल परीक्षा के परिणाम के प्रकाशन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। इससे अभ्यर्थियों को परिणाम के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...