JSSC ने जारी किया 2025-26 का परीक्षा कैलेंडर, 13 परीक्षाओं से होंगे 38,998 पदों पर नियुक्तियां

रांची: JSSC ने शुक्रवार को वर्ष 2025-26 के लिए संभावित परीक्षा कैलेंडर को नये सिरे से जारी किया है। इस कैलेंडर के अनुसार आयोग 13 परीक्षाओं के माध्यम से कुल 38,998 पदों पर नियुक्ति करेगा।

जारी किए गए शेड्यूल में कई परीक्षाएं पूर्व में 2023 व 2024 से चल रही चयन प्रक्रिया से जुड़ी हैं, वहीं कुछ नई भर्तियों की घोषणा की गई है।

दारोगा बहाली मई से शुरू होगी
झारखंड सरकार इस वर्ष 975 पुलिस अवर निरीक्षकों (दारोगा) की नियुक्ति करेगी। इसके लिए झारखंड पुलिस अवर निरीक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के अंतर्गत मई 2025 में आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

तकनीकी व महिला पर्यवेक्षिका पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जारी

  • 695 पदों के लिए झारखंड स्नातक तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा ली जाएगी।

  • एफएसएल (Forensic Science Laboratory) में 23 वैज्ञानिक सहायकों की नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी हो चुका है।

  • 488 महिला पर्यवेक्षिकाओं के लिए परीक्षा सितंबर 2024 में हो चुकी है, जिसका रिजल्ट मई 2025 में आएगा।

शिक्षक और अन्य पदों पर भर्ती अद्यतन

  • 26001 प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य की परीक्षा अगस्त 2024 में हो चुकी है,

    • स्नातक स्तर का रिजल्ट अगस्त-नवंबर 2025,

    • इंटरमीडिएट स्तर का रिजल्ट जनवरी 2026 में आएगा।

  • झारखंड मैट्रिक स्तर परीक्षा 29 सितंबर 2024 को हुई थी, जिसका परिणाम जुलाई 2025 में प्रकाशित होगा। इस परीक्षा से 455 पदों पर नियुक्ति होगी।

  • झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा जुलाई 2024 में ली गई थी, इसका परिणाम नवंबर 2025 में आएगा और 580 पदों पर बहाली होगी।


Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...