आरा : तलाक केस में ज्योति सिंह बुधवार को आरा सिविल कोर्ट स्थित कुटुंब न्यायालय में पहुंची। पवन सिंह कोर्ट नहीं पहुंचे। उनके वकील ने बताया कि वो अस्पताल में भर्ती हैं। अब मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी। इधर, जज के सामने आज ज्योति सिंह ने कहा है कि मैं अपने पति के साथ ही रहना चाहती हूं। कोर्ट में ही ज्योति सिंह ने पवन सिंह का थोड़ी देर इंतजार किया। वो नहीं पहुंचे। इसके बाद ज्योति सिंह कोर्ट से भावुक होकर निकलीं।
तलाक से जुड़े इस मामले में कोर्ट में रिकॉन्सिलिएशन यानी सुलह की प्रक्रिया जारी है
आपको बता दें कि तलाक से जुड़े इस मामले में कोर्ट में रिकॉन्सिलिएशन यानी सुलह की प्रक्रिया जारी है, ताकि दोनों पक्ष आपसी मतभेद को खत्म कर किसीसमझौते पर मामला पहुंच सकें। सात मार्च 2018 को पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी की थी। 30 अक्टूबर 2021 को पवन सिंह ने तलाक की अर्जी दी थी। 26 मई 2022 को दोनों के तलाक का मामला आरा कोर्ट पहुंचा।

ज्योति सिंह आज हरी साड़ी पहने और मांग में सिंदूर लगाकर आरा सिविल कोर्ट पहुंचीं
वहीं आज ज्योति सिंह हरी साड़ी पहने और मांग में सिंदूर लगाकर आरा सिविल कोर्ट पहुंचीं, जिसे लेकर कोर्ट परिसर में चर्चा का माहौल बना रहा। कोर्ट पहुंचते ही ज्योति सिंह ने जज के सामने अपनी दलीलें स्पष्ट रूप से रखीं और पति की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि मैं तलाक की अर्जी से सहमत नहीं हूं और इस मामले में आगे भी कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हूं। मैं अपने पति के साथ ही रहना चाहती हूं। बता दें कि पवन सिंह ने आरा सिविल कोर्ट के कुटुंब न्यायालय में पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी।

यह भी पढ़े : बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि…
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट
Highlights


