Jamshedpur: गोलमुरी थाना से सटे मैदान में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती

Update : February 12, 2026

Jamshedpur : गोलमुरी थाना से सटे प्ले ग्राउंड में अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारे गए युवक कन्हैया यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल कन्हैया यादव को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार शाम करीब 7 बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना को लेकर परिजनों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

परिजनों का कहना है कि उन्होंने पहले ही कुछ लोगों से मिल रही धमकियों की जानकारी गोलमुरी थाना पुलिस को दी थी और कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई कदम नहीं उठाया, जिसके कारण यह वारदात हुई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छापेमारी शुरू कर दी है।

Jamshedpur के गोलमुरी थाना से सटे प्ले ग्राउंड में बुधवार को एक युवक कन्हैया यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर स्थिति में घायल युवक को तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

गोलमुरी थाना से महज 10 कदम की दूरी पर चली गोली

घटना Jamshedpur के  गोलमुरी थाना से महज 10 कदम की दूरी पर हुई, जहां सुबह खेल या अन्य गतिविधियों के लिए मौजूद लोग इस हमले के शिकार युवक के पास थे. गोली लगने के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा- तफरी मच गई, और किसी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

घटना स्थल पर पहुंची गोलमुरी थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने प्राथमिक जांच में कहा कि अपराधी मौके से फरार हो गए हैं और CCTV फुटेज की मदद से उनकी पहचान और तलाश की जा रही है। घटनास्थल से पुलिस सबूत एकत्रित कर रही है।

पुलिस ने खोज की शुरु

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी ने घटना के समय कुछ देखा या संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की जानकारी हो तो तुरंत सूचना दें, ताकि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। घटना के कारण इलाके में तनाव का माहौल है और गोलमुरी थाना पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

Also Read :Jamshedpur Murder : फेयरवेल से लौटते वक्त युवक की चाकू गोदकर हत्या, बकझक के बाद…

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...