Advertisment

कबीर कोहिनूर सम्मान – 2024 : वरिष्ट पत्रकार गणेश प्रसाद दोहरे सम्मान से होंगे सम्मानित

औरंगाबाद : बिहार के दो वरिष्ठ पत्रकार समेत देश के पांच पत्रकार प्रतिष्ठित कबीर कोहिनूर सम्मान-2024 से नवाजे जाएंगे। सम्मान के लिए चयनित बिहार के पत्रकारों में दूरदर्शन समाचार पटना के सहायक समाचार संपादक शोभित सुमन और औरंगाबाद के वरिष्ठ पत्रकार व राष्ट्रीय सहारा(दैनिक) के ब्यूरो चीफ गणेश प्रसाद शामिल है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के फरकार सैयद खालिद कैस, राजस्थान के इकरामुद्दीन और नई दिल्ली के ओमप्रकाश प्रजापति शामिल है।

इन सभी पत्रकारों को यह सम्मान अगले वर्ष 25 फरवरी 2024 को देश की राजधानी नई दिल्ली के जनपथ रोड स्थित डॉ. अम्बेडकर हॉल में सद्गुरू कबीर आश्रम सेवा संस्थान, बड़ी खाटू, नागौर(राजस्थान) द्वारा आयोजित कबीर कोहिनूर सम्मान समारोह-2024 में प्रदान किया जाएगा। समारोह के कार्यक्रम संयोजक और राष्ट्र लेखक सम्मान से सम्मानित साहित्यकार डॉ. अभिषेक कुमार ने बताया कि बिहार के दोनों वरिष्ठ पत्रकारों को यह सम्मान पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया जाएंगा।

कबीर कोहिनूर सम्मान

सम्मान समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र के अलावा भामाशाह(दान), समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, संगीतकार-गीतकार, नशा मुक्ति, नेतृत्वकर्ता, भारतीय कला-संस्कृति, लोक नाट्य, गौ सेवा, तकनीक नवाचार, वरिष्ठ कवि-कवयित्री, ज्योतिष शास्त्री, चित्रकारिता, बाल साहित्यकार, उत्कृष्ट शिक्षा सेवा, वरिष्ठ साहित्यकार, राष्ट्र हित में अन्य विशिष्ट सेवा, फिल्म अभिनेता, चिकित्सा सेवा एवं आदिवासी-जनजति प्रोत्साहन कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले देशभर के असाधारण हस्तियों को भी कबीर कोहिनूर सम्मान प्रदान किया जाएगा। वहीं औरंगाबाद में 31 मार्च को दिनकर मंच के बैनरतले होने वाली दिनकर कोहनूर सम्मान समारोह में भी दिनकर सम्मान से गणेश प्रसाद नवाजे जाएंगे।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Hazaribagh Coal Mining News: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, लकूरा जंगल में...

हजारीबाग के लकूरा गांव में सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध रैट होल कोयला खदानों को ध्वस्त कर बंद कराया। तस्करी नेटवर्क...

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...