Kaimur: मछुआरे का शव नदी में मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Kaimur: भभुआ के वार्ड 15 निवासी एक मछुआरे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। सुवर्ण नदी में युवक का शव तैरता हुआ मिला। पुलिस इसे प्रथमदृष्टया डूबने से हुई मौत बता रही है, लेकिन झगड़े की बात भी सामने आ रही है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की असली वजह साफ होगी।

Kaimur: मछुआरे का नदी में मिला शव

भभुआ के वार्ड 15 कंचन नगर में शुक्रवार शाम हड़कंप मच गया। सुवर्ण नदी में 25 वर्षीय मोहित मल्लाह का शव तैरता हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि मोहित बीते गुरुवार को अपने दोस्तों के साथ रोज की तरह नदी में मछली मारने गया था। लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। सुबह भी जब वह नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

स्थानीय लोगों ने नदी में महाजाल डाला तो मोहित का शव बरामद हुआ। राम बच्चन मल्लाह (मृतक के दोस्त) ने बताया कि “हम रात में घर आ गए थे। बीते दिन गुरुवार शाम को मोहित के साथ नदी के तट पर मछुआरों से किसी बात को लेकर कहासुनी के साथ गाली गलौज हो रही थी। उसके बाद क्या हुआ, हमें नहीं पता।”

Kaimur: मुआवजे की मांग

घटना की सूचना पर पहुंचे भभुआ नगर सभापति विकास तिवारी उर्फ बब्लू तिवारी ने इसे गंभीर मामला बताते हुए जिला प्रशासन से परिवार को मुआवजे की मांग की है। उन्होंने बताया कि “मेरे वार्ड 15 का रहने वाला व्यक्ति मोहित था, जो बीते दिन गुरुवार को मछली मारने गया और आज उसकी मौत हो गई। यह जांच का विषय है। मैं जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग करता हूं।”

Kaimur: मामले में भभुआ डीएसपी ने बताया

वहीं भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती ने फोन पर बताया कि शुरुआती जांच में मामला डूबने से मौत का लग रहा है।हालांकि, झगड़े की बात और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असली कारण पता चलेगा। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...