Advertisment

कल्पना सोरेन ने पति हेमंत सोरेन के लिए किया भावुक पोस्ट, क्यों है गौरवान्वित के साथ दुःखी

रांची: झारखंड पूर्व सीएम हेमंत सोरेन बीते 24 दिनों से जेल में है । पूर्व सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन ने इसको लेकर अपने विचार तमाम सोशल मीडिया साइट पर रखा है।

सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखते हुए कहा है कि पिछले 24 दिनों से अन्यायपूर्ण कारावास का सामना कर रहे मेरे जीवन साथी, हेमन्त सोरेन जी के संघर्ष को अनुभव कर मैं गौरवान्वित भी हूं, दुःखी भी हूं।

प्रतिकूल परिस्थितियों में भी दृढ़ता और अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करने की उनकी हिम्मत के फलस्वरूप आज वो जेल में हैं।

बाबा साहेब के शब्द “छीने हुए अधिकार भीख में नहीं मिलते, अधिकारों को वसूल करना पड़ता है” ने हेमन्त जी को हमेशा प्रेरित किया है। राज्यवासियों की सेवा और उनके अधिकारों की रक्षा हेमन्त जी की पहली प्राथमिकता रही है। परिवार, मैं और बच्चे उनके लिए बाद में आते हैं।

आदरणीय बाबा दिशोम गुरु जी के संघर्ष से हमें जो राज्य मिला, उसे संवारना और लोगों को हक़-अधिकार दिलाना ही उन्होंने अपना सर्वस्व माना।

हेमन्त जी सामाजिक न्याय और अधिकार के लिए सदैव संघर्ष करते रहे हैं। अपने और अपने राज्यवासियों के अधिकारों को हासिल करने के उनके संकल्प, मुझे उनकी आवाज़ को और गति देने के लिए प्रेरित करता है।

उनकी यह संघर्षशीलता हमें सिखाती भी है कि हक़ अधिकारों की रक्षा और उन्हें हासिल करना हमारा कर्तव्य है, न केवल अपने लिए, बल्कि समाज के उत्थान और समृद्धि के लिए भी।

आज अन्याय के खिलाफ हेमन्त जी लड़ रहे हैं। आप सभी देश और झारखण्ड वासी जिस समर्पण के साथ उनके साथ खड़े हैं, उसके लिए मैं सभी की आभारी हूं। न्याय के लिए हमें यह लड़ाई मिलकर लड़ना है और लड़कर जीतना है।

मोतिहारी पुलिस का बड़ा खुलासा, 28 चोरी की बाइक बरामद, 12...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिकरहना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी...

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

गयाजी : गयाजी जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के कुजेशर पंचायत स्थित कसाई टोला में 35 वर्षीय दिव्यांग युवक राजदेव भारती की संदिग्ध परिस्थितियों...

L Khyangte CID Inquiry: JPSC घोटाले में बड़ा अपडेट! दूसरे दिन...

L Khyangte CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने पूर्व चेयरमैन एल....