अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने अकेले पहुंचे हेमंत सोरेन, साथ में कल्पना सोरेन क्यों नहीं थी, बताया कारण

रांची. सीएम हेमंत सोरेन चुनावी व्यस्तता के बीच आज रांची में छठ घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे। हालांकि इस दौरान पत्नी कल्पना सोरेन साथ में नहीं थी। इसका कारण बताते हुए हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि कल्पना सोरेन गिरिडीह में हैं और वे रांची में हैं, इसलिए वे अकेले छठ घाट पहुंचे थे।

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे हेमंत सोरेन

सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘कल्पना गिरिडीह से चुनावी कार्यक्रमों में भाग ले रही है और मैं रांची से। यही कारण रहा आज जब छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने गया तो कल्पना साथ नहीं थी। छठी मइयां और भगवान भास्कर सभी छठव्रती माताओं-बहनों और उनके परिवारजनों के तप को सफल करें, यही कामना करता हूं। जय छठी मइयां!’

बता दें कि कल कल्पना सोरेन ने छठ पूजा के पावन अवसर पर खरना का प्रसाद ग्रहण करने छठ व्रतियों के पास पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने खरना का परसाद ग्रहण करते हुए पूरे विधि-विधान के साथ छठी मैया से झारखंड वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की थी। उन्होंने छठ पर्व के महत्व और इसकी आध्यात्मिकता को नमन करते हुए कहा था कि यह पर्व हमारे समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। कल्पना सोरेन ने सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की थी और छठी मैया से प्रदेश में हर व्यक्ति के जीवन में खुशियों का संचार करने का आशीर्वाद मांगा था।

Giridih News: गिरिडीह में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बिजली...

 गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। बिजली वाद और वाहन दुर्घटना से जुड़े सुलहनीय मामलों का आपसी सहमति से...

India Post GDS Recruitment 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर...

 India Post ने GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। 10वीं पास उम्मीदवार 2 से...

Bank Strike: पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर बैंककर्मियों...

रांची में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत मांगों को लेकर 11 सितंबर से आंदोलन की चेतावनी...