महाभारत के ‘कर्ण’ का 68 साल की उम्र में निधन, टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर

Desk. टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता पंकज धीर का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने बीआर चोपड़ा की आइकॉनिक सीरीज महाभारत में कर्ण का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। उनके करीबी दोस्त और एक्टर अमित बहल ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है।

कैंसर से जूझ रहे थे महाभारत के ‘कर्ण’

जानकारी के मुताबिक, पंकज धीर कैंसर से पीड़ित थे। हालांकि, वे एक बार इस बीमारी को मात दे चुके थे, लेकिन हाल ही में कैंसर ने दोबारा उनकी सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित किया। पिछले कुछ महीनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी और उन्हें एक बड़ी सर्जरी से भी गुजरना पड़ा था। तमाम कोशिशों के बावजूद, डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं सके।

CINTAA ने दी श्रद्धांजलि

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने भी पंकज धीर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि पंकज धीर का निधन 15 अक्टूबर को हुआ। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में किया जाएगा। पंकज धीर CINTAA के पूर्व जनरल सेक्रेटरी भी रह चुके थे।

महाभारत में ‘कर्ण’ से मिली पहचान

पंकज धीर ने अपने करियर में कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता 1988 में आए महाभारत में ‘कर्ण’ की भूमिका से मिली। इस किरदार को उन्होंने इतनी गंभीरता और शालीनता के साथ निभाया कि आज भी दर्शक उनकी अदाकारी को याद करते हैं। एक इंटरव्यू में पंकज ने बताया था कि उन्होंने शुरुआत में अर्जुन के रोल के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन यह किरदार फिरोज खान को दे दिया गया।

फिल्मों और टीवी शोज में यादगार अभिनय

टीवी के अलावा पंकज धीर ने कई मशहूर हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। इनमें सोल्जर, बादशाह, और सड़क जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने चंद्रकांता, द ग्रेट मराठा जैसे लोकप्रिय माइथोलॉजिकल और हिस्टोरिकल शोज में भी अहम भूमिका निभाई। पंकज धीर अपने पीछे पत्नी अनीता धीर और बेटे निकितिन धीर को छोड़ गए हैं। निकितिन धीर भी एक्टर हैं और उन्होंने फिल्मों और टीवी दोनों में अपना अभिनय कौशल दिखाया है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel