कटिहार ट्रिपल मर्डर : पुलिस की गिरफ्त में हत्यारा पति

कटिहार : कटिहार ट्रिपल मर्डर – कटिहार में गला रेतकर मां, बेटा और बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति फिरोज आलम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार भी बरामद कर लिए हैं। दरअसल, पूरा मामला कटिहार जिले के बलिया बेलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत शीहपुर गांव में बीती रात धारदार हथियार से गला रेतकर महिला सदफ जहीन (35 वर्ष), फ़या फिरोज (10साल), बेटा फैजान फिरोज (5 साल) की हत्या कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति फिरोज आलम को गिरफ्तार कर लिया है।

कटिहार ट्रिपल मर्डर

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि फिरोज के दो शादी के कारण अक्सर परिवार में तनाव होता था। इसको लेकर आरोपी पति फिरोज आलम द्वारा पत्नी और बेटा (दूसरी पत्नी) और बेटी को निर्मम तरीके से हत्या कर दिया गया है। फिलहाल कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने पूरे मामले की पुष्टि करते हुए आगे इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लेने की दावा कर रहे हैं।

तौकीर रजा की रिपोर्ट

Brown Sugar Smuggling Chatra: चतरा में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन!...

Brown Sugar Smuggling Chatra: ड्रग तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन अंतर-राज्यीय तस्करों...

Emerald Smuggling Jamshedpur: बहरागोड़ा में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! करोड़ों का...

Emerald Smuggling Jamshedpur: कीमती पत्थरों की कथित तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का विस्फोट! सिर्फ...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में ब्रेन मलेरिया और मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले...