शादी के बाद पहले ‘वैलेंटाइन डे’ पर कटरीना, विक्की के साथ नहीं सलमान के साथ रहेंगी

सभी को उम्मीद थी कि शादी के बाद का पहला ‘वैलेंटाइन डे’ कटरीना कैफ़ अपने पति विक्की कौशल के साथ बिताएंगी. पर ख़बर ये है कि इस ‘वैलेंटाइन डे’ पर कटरीना, विक्की के साथ नहीं, सलमान ख़ान के साथ रहेंगी. चौंकिए नहीं दरअसल इस दौरान कटरीना कैफ और सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 के लिए शूट करेंगे. इस फिल्म की शूटिंग का आखिरी शेड्यूल जल्द ही शुरू होने वाला है.

मेकर्स टाइगर 3 के आखिरी कुछ सीन्स को जनवरी में ही शूट करना चाहते थे, लेकिन बढ़ते कोरोना संक्रमण की वज़ह से ऐसा हो नहीं सका. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टाइगर 3 के मेकर्स फरवरी में आखिरी शेड्यूल की शूटिंग पूरी करेंगे. सलमान खान की मच अवेटेड इस फिल्म का आखिरी शेड्यूल 15 दिनों का होगा.

टाइगर 3 की पूरी टीम आने वाले दिनों में दिल्ली पहुंचने वाली है. ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान और कटरीना कैफ 12 फरवरी तक दिल्ली पहुंच जाएंगे और दोनों 14 फरवरी से ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू करेंगे. दिल्ली के कई ऐतिहासिक जगहों पर टाइगर 3 के कुछ खास सीन्स शूट किए जाने हैं. वहीं दिल्ली की सड़कों पर सलमान खान एक्शन सीन्स की शूटिंग करेंगे. फिल्म में इमरान हाशमी भी अहम रोल अदा करते हुए नजर आने वाले हैं. फैन्स, इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...