Commercial Advertisment

झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने एक दिवसीय लघु खादी प्रदर्शनी का किया आयोजन

रांची. खादी और ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 17 सितम्बर से 31 अक्टूबर, 2025 की अवधि के दरम्यान राष्ट्रव्यापी स्तर पर खादी महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके तहत “हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी” मिशन चलाया जा रहा है ताकि देश में स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा मिल सके एवं ‘खादी’ जो हमारी स्वदेशी उत्पाद एवं स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भागीदारी की परिचायक है, उसकी उत्पादकता, बिक्री बढ़ सके एवं जन-जन तक इस संदेश को फैलाया जा सके।

इसी कार्यक्रम यानि ‘खादी महोत्सव’ के तहत आज दिनांक 30 अक्टूबर, 2025 को झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम, रांची (Jharkhand Government Tool Room, Ranchi) में खादी एवं ग्रामोद्योगी उत्पादों की एकदिवसीय लघु प्रदर्शनी (Mini Exhibition) का आयोजन किया गया। एकदिवसीय प्रदर्शनी सह बिक्री कार्यक्रम का उद्घाटन मांगे राम, निदेशक, खादी और ग्रामोद्योग आयोग, रांची द्वारा इन्द्रजीत यादव, संयुक्त निदेशक, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम- विकास और सुविधा केन्द्र, रांची, महेश कुमार गुप्ता, प्राचार्य, झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम, रांची की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न की गई।

इस अवसर पर जे.जी.टी.आर., रांची के विद्यार्थीगण, कर्मचारीगण एवं फैकल्टि प्रोफेशरगण, राज्य कार्यालय, खा.ग्रा.आ., रांची के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर महेश कुमार गुप्ता, प्राचार्य, झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम, रांची एवं श्री इन्द्रजीत यादव, संयुक्त निदेशक, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम – विकास और सुविधा केन्द्र, रांची ने अपने संबोधन में ‘खादी’ एवं संबंधित एम.एस.एम.ई. योजनाओं को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में ज्यादा से ज्यादा अपनाने पर बल दिया ताकि आज की युवा पीढ़ी स्वदेशी को हृदय से अपना सके जो वर्तमान में देश की मांग भी है एवं देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा खादी को अपनाने पर बल दिया जाता रहा है।

पने संबोधन में राज्य निदेशक, खा.ग्रा.आ., राज्य कार्यालय, रांची ने जे.जी.टी.आर., रांची के बच्चों सहित उपस्थिति जनमानस को माननीय प्रधानमंत्री की परिकल्पना “वोकल फॉर लोकल” अभियान एवं “आत्मनिर्भर भारत अभियान” में शामिल होने की अपील की तथा आगे बढ़कर स्वदेशी अपनाने तथा “हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी” को चरितार्थ करने की अपील की। तत्पश्चात, जे.जी.टी.आर., रांची के विद्यार्थीगण, प्रोफेसरवृन्द एवं उपस्थिति सभी लोगों द्वारा स्वदेशी अपनाने से संबंधित प्रतिज्ञा ली गई। इसके उपरान्त जे.जी.टी.आर.,रांची के विद्यार्थीगण के साथ कॉलेज के आसपास एक वृहत खादी यात्रा निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों के साथ ही साथ सभी उपस्थित लोगों सहित आमजन द्वारा भी खादी यात्रा में भागीदारी की गई। खादी यात्रा में विद्यार्थियों के साथ ही साथ आमजन की भागीदारी रही जिसमें करीसहित कुल 600 लोगों की भागीदारी रही।

खादी यात्रा के बाद बच्चों के बीच ‘खादी की भारत की स्वतंत्रता में भागीदारी’, ‘महात्मा गांधी का स्वदेशी में योगदान’ विषय पर क्विज प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आयोजित सेमिनार में बच्चों को स्वदेशी के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक इसमें भागीदारी की तथा इस आयोजन को स्वदेशी अभियान के तहत एक सार्थक पहल बताया। जे.जी.टी.आर., रांची के प्रांगण में आयोजित एकदिवसीय लघु प्रदर्शनी (Mini Exhibition) जिसमें खादी एवं पी.एम.ई.जी.पी.की इकाइयों ने भाग लिया। इसमें इलेक्ट्रिक चाक एवं खादी सूत कताई का जीवंत प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आयोग की ग्रामोद्योग विकास योजना(जी.वी.वाई.) के तहत इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...