खादी और ग्रामोद्योग आयोग 9000 लोगों को देगा प्रशिक्षण

रांची:खादी और ग्रामोद्योग आयोग पूर्वी भारत के राज्यों में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलायेगा. झारखंड सहित बिहार, बंगाल व ओडिशा में आयोग के विभागीय व गैर विभागीय प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से नौ हजार लोगों को प्रशिक्षित किया जायेगा. 10 अलग- अलग ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर लोगों को स्वावलंबी बनाने की योजना है.

बुधवार को केंद्रीय खादी व ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य मनोज कुमार सिंह ने पूर्वी राज्यों के अधिकारियों के साथ पूर्वी क्षेत्र के खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अधिकारियों की हुई समीक्षा बैठक की.

बैठक में बताया गया कि दो से 31 अक्तूबर तक खादी महोत्सव मनाया गया. पूर्वी क्षेत्र के चारों राज्यों में 20 स्थानों पर प्रदर्शनी सह बिक्री महोत्सव का आयोजन सह विक्री महोत्सव का आयोजन किया गया.

खादी के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन चारों राज्यों के विभिन्न संस्थानों में किया गया. इन कार्यक्रमों में खादी महोत्सव के दौरान ढाई से तीन लाख लोगों ने हिस्सा लिया.

आंचलिक समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत पूर्वी क्षेत्र के चारों राज्यों में लगभग 50 प्रतिशत से ऊपर लक्ष्य हासिल हुए हैं.

Ranchi University PG Admission 2025: 30 विभागों में सिर्फ 628 नामांकन,...

रांची विश्वविद्यालय में पीजी सत्र 2025-27 की कक्षाएं 20 जुलाई से शुरू होंगी। 30 विभागों में 1462 आवेदन के मुकाबले सिर्फ 628 छात्रों ने...

World Snake Day 2026: झारखंड में सांपों की 27 प्रजातियां, बारिश...

विश्व सर्प दिवस पर जानिए झारखंड में पाई जाने वाली सांपों की प्रजातियां, कौन से सांप विषैले हैं, कौन से नहीं और सर्पदंश से...

Jharkhand Health Department: ड्यूटी से गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, 28...

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेजों में योगदान नहीं देने वाले सहायक प्राध्यापकों को अंतिम चेतावनी दी है। 28 जुलाई तक जॉइन नहीं करने...