Supreme Court जायेंगे खान सर, कहा ‘धरना दे रहे अभ्यर्थियों के किडनी….’

पटना: बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा पूर्ण रूप से रद्द कर दुबारा परीक्षा कराये जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थी गर्दनीबाग में सात दिनों से धरना पर बैठे हुए हैं। सोमवार को कुछ छात्रों की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गर्दनीबाग में छात्रों का धरना अब राजनीतिक रूप लेने लगा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से लेकर पप्पू यादव तक छात्रों के धरना में पहुंचे और उनकी मांगों का समर्थन किया।

अब एक बार फिर पटना के चर्चित शिक्षक खान सर भी धरनास्थल पर पहुंच कर छात्रों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। इस दौरान एक न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए खान सर ने कहा कि अभ्यर्थी इतने दिनों से धरना पर भूखे प्यासे बैठे हुए हैं। कुछ छात्रों के फेफड़े में इन्फेक्शन हो गया है तो कुछ छात्रों को किडनी में भी समस्या हो गई है। आयोग को इन छात्रों के हित में सोचना चाहिए। छात्रों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

खान सर ने कहा कि मामले में हमने परीक्षा के तुरंत बाद हाईकोर्ट में पीआईएल दायर किया है और मांग रखी है कि सभी परीक्षा केन्द्रों के सीसीटीवी फूटेज को सार्वजनिक किया जाए। इससे सब साफ हो जायेगा कि कहां गड़बड़ी हुई है और कहां नहीं। उन्होंने कहा कि हमने अपनी पीआईएल में यह भी मांग रखी है कि संदिग्ध व्यक्तियों का नार्को टेस्ट किया जाए। अगर हाईकोर्ट में हमारी मांगों पर सुनवाई नहीं होती है तो हम सुप्रीम कोर्ट भी जायेंगे।

बता दें कि 13 दिसंबर को राज्य के 912 परीक्षा केन्द्रों प बीपीएससी की परीक्षा ली गई थी जिसमें पटना के एक परीक्षा केंद्र बापू परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियो ने परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप लगा कर जम कर हंगामा किया था। अभ्यर्थियों के हंगामा के बाद बीपीएससी ने एक परीक्षा केंद्र की परीक्षा को रद्द कर दिया और आगामी चार जनवरी को परीक्षा की तिथि घोषित की है। इसके बाद अभ्यर्थियों की मांग है कि बिहार के सभी परीक्षा केन्द्रों की परीक्षा रद्द कर सभी अभ्यर्थियों की दुबारा परीक्षा ली जाए।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    गांधी जी के द्वारा स्थापित School का होगा विकास, सीएम ने की कई घोषणाएं

Supreme Court Supreme Court Supreme Court Supreme Court
Supreme Court

Jharkhand SIR: रांची में 40% से ज्यादा काम बाकी, अंतिम Voter...

 झारखंड में SIR की विसंगतियां दूर करने का काम धीमा है। रांची में 6.44 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी हुआ है और अंतिम सूची...

सीएम सम्राट चौधरी ने PM Modi को दी जन्मदिन की बधाई,...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।PM Modi...

PM Modi Birthday:सांसद मनीष जायसवाल ने PM Modi को जन्मदिन पर...

सांसद मनीष जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।PM Modi Birthday...