Advertisment

हरितालिका तीज व्रत आज, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त और व्रत विधि

हरितालिका तीज आज यानी 9 सितंबर, गुरुवार को है। हरतालिका तीज व्रत महिलाएं अखंड सुहाग के लिए निर्जला और निराहार रखेंगी। हरतालिका तीज पर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करेंगी। कुछ जगहों पर भगवान शंकर, माता पार्वती और भगवान गणेश की कच्ची मिट्टी से प्रतिमा बनाकर महिलाएं विधिवत पूजा करती हैं।

पूजन का शुभ मुहूर्त :

भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का प्रारंभ 8 सितंबर, दिन बुधवार को देर रात 2 बजकर 33 मिनट पर होगा। यह तिथि 09 सितंबर को रात 12 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। ऐसे में यह व्रत उदया तिथि में 09 सितंबर को रखा जाएगा।

हरितालिका तीज पूजा विधि :

*हरितालिका तीज में श्रीगणेश, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।
*सबसे पहले मिट्टी से तीनों की प्रतिमा बनाएं और भगवान गणेश को तिलक करके दूर्वा अर्पित करें।
*इसके बाद भगवान शिव को फूल, बेलपत्र और शमिपत्री अर्पित करें और माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
*तीनों देवताओं को वस्त्र अर्पित करने के बाद हरितालिका तीज व्रत कथा सुनें या पढ़ें।
*इसके बाद श्रीगणेश की आरती करें और भगवान शिव और माता पार्वती की आरती उतारने के बाद भोग लगाएं।

NEET UG Scam: NEET परीक्षा घोटाले की जांच में बड़ा मोड़!...

NEET UG Scam, Patna: बिहार में नीट-यूजी परीक्षा में कथित धांधली की जांच आगे बढ़ने के साथ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का दायरा भी...

Devendra Nath Mahato: देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा से रोकने...

देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोकने पर भाजपा ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने इसे लोकतंत्र और...

Har Ghar Tiranga 2026: हर घर तिरंगा अभियान 2026 को लेकर...

बिहार में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत स्कूलों में तिरंगा यात्रा, रैली और प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। छात्राओं में दिखा...