Advertisment

35 रुपए के राशन के लिए 500 का किराया, जानिए एक विकलांग का दर्द

गुमला : 35 रुपए के राशन में 500 का खर्चा- घाघरा थाना क्षेत्र के

चेचेपाठ ग्राम के अंत्योदय लाभुक झुबली उरांव विकलांगता के कारण

खाद सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाले

राशन के लिए 500 रुपए खर्च कर राशन उठाव का कार्य कर रही है.

इस संबंध में अंत्योदय लाभुक विकलांग झुबली उरांव ने बताया कि

उसे सरकार द्वारा वर्ष 2021 में अंत्योदय लाभार्थी का राशन कार्ड निर्गत किया गया.

जिसके बाद से वह राशन के जाती हैं.

उन्होंने कहा कि जीविका के लिए राशन उठाव के लिए 500 रुपए खर्च हो जाता है.

विकलांग होने के कारण घर से पीडीएस डीलर तक पहुंच नहीं पाता हूं. इसके लिए ऑटो वाले को 500 रुपए देना होता है. उन्होंने बताया कि विकलांग होने के कारण वह पैदल नहीं चल सकती है. जिससे राशन उठा के लिए गाड़ी कर उसे दुकान तक पहुंचना पड़ता है. ऑटो चालक चेचेपाठ से निधिया टोली स्थित राशन दुकान तक पहुंचाने के लिए 500 रुपए गाड़ी का किराया लेते है.

labhuk1 22Scope News

लाभुक ने प्रशासन से की ये मांग

लाभुक झुबली उरांव ने प्रशासन से घर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की है. इस संबंध में संबंधित राशन दुकानदार से दूरभाष पर बात की तो उन्होंने कहा कि अगले माह से खाद्यान्न लाभुक के घर पहुंचा दिया जायेगा.

रिपोर्ट: रणधीर निधि

Nirmala Sitharaman से मिले सीएम सम्राट चौधरी, बिहार को मिली बड़ी...

Nirmala Sitharaman के साथ दिल्ली में बिहार के सीएम सम्राट चौधरी की बैठक नई दिल्ली : Nirmala Sitharaman जो कि हमारी केंद्रीय वित्त मंत्री हैं,...

Chatra Restaurant Raid: चतरा के चांदनी रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी,...

Chatra Restaurant Raid: शहर के न्यू परिसदन भवन के समीप स्थित चांदनी रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की।...

Bhagalpur Teacher Jhalmudi Stall: 16 हजार की कमाई में घर चलाना...

Bhagalpur Teacher Jhalmudi Stall: सरकारी शिक्षक की नौकरी को आमतौर पर सुरक्षित और सम्मानजनक माना जाता है, लेकिन भागलपुर के सन्हौला प्रखंड से सामने...