राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय दौरे को लेकर रांची में ऐसी रहेगी यातायात व्यवस्था, जानिए

रांची. 19 और 20 सितंबर 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय झारखंड दौरा है। उनके कार्यक्रम को लेकर रांची यातायात पुलिस ने दो दिनों के लिए रांची शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश जारी किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरा को लेकर 19 को यातायात व्यवस्था

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर 19 सितंबर को रांची में संध्या 5 बजे से रात 8:30 बजे तक आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर सभी बडे-छोटे मालवाहक वाहनों, बसों और सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा। रातू और काठीटांड की ओर जाने वाले सभी वाहनें शहर से कांके की ओर रिंग रोड होते हुए गंतव्य तक जा सकते हैं। एचईसी गेट से लेकर अरगोड़ा चौक, शहजानन्द चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक तक के मार्ग को सध्या 5 बजे से 8:30 बजे तक कम से कम उपयोग करें।

आवश्यकतानुसार, अन्य मार्गों को अल्प समय के लिए डायवर्ट और स्टॉप किया जा सकता है।

20 सितंबर को ऐसी रहेगी यातायात व्यवस्था

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर 20 सितंबर को रांची शहर में सुबह 8 बजे से 12:30 बजे तक आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर सभी बड़े-छोटे मालवाहक वाहनों, बसों और सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा। साथ ही दिन में समय 9 बजे से 12 बजे तक अरगोड़ा चौक से कडरू पुल एवं कडरू पुल से मेकॉन चौक तक आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। वहीं 20 सितंबर को दुर्गा सोरेन चौक से लेकर रामपुर चौक रिंग रोड तक कार्यक्रम में भाग लेने वाले वाहनों और आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

20 सितंबर को 10 बजे से 3 बजे तक नामकुम चौक, सदाबहार चौक, घाघरा रोड होते हुए जैप-01 कमाण्डेन्ट आवास चौक तक आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा। वहीं जमशेदपुर और बुण्डू की ओर से आने वाली सभी प्रकार के वाहन रिंग रोड से दाहिने लेकर टाटीसिल्वे होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। हालांकि इसमें आकस्मिक सेवा के वाहनों के लिए छूट रहेगी।

साथ ही 20 सितंबर को रांची शहर से जमशेदपुर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन दुर्गा सोरेन चौक से दाहिने लेकर टाटीसिल्वे होते हुए रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जाऐगी। हालांकि आकस्मिक सेवा के वाहनों के लिए छूट रहेगी। वहीं खरसीदाग ओपी एवं सदाबहार चौक के बीच बड़े वाहनों, बसों एवं सवारी वाहनों का प्रवेश और परिचालन वर्जित रहेगा।

वहीं आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को अल्प समय के लिए डायवर्ट और स्टॉप किया जा सकता है।

Patna Chhath Puja 2026: पटना में 92 गंगा घाटों और 82...

Patna Chhath Puja 2026: छठ महापर्व 2026 को लेकर पटना नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता...

Vantara EARAZA Conference 2026: वनतारा में जुटे 30 देशों के वन्यजीव...

Vantara EARAZA Conference 2026: गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में 26 से 29 अक्टूबर तक यूरेशियन रीजनल एसोसिएशन ऑफ जूज एंड एक्वेरियम (EARAZA) का...

Giridih Drinking Water Scheme: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर मंत्री योगेंद्र...

Giridih Drinking Water Scheme: झारखंड में पेयजल योजनाओं की धीमी रफ्तार और लंबित कार्यों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गिरिडीह समाहरणालय...