Sunday, October 26, 2025
Loading Live TV...

Latest News

तेजस्वी का नया वादा, कहा- सीमांचल के विकास के लिए बनेगी ‘सीमांचल डेवलपमेंट अथॉरिटी’

कटिहार : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव आज चार जनसभा को संबोधित करेंगे। पहली सभी तेजस्वी ने कटिहार में की। तेजस्वी के साथ वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और महागठबंधन के कई नेता मौजूद रहे। कटिहार के बाद तेजस्वी किशनगंज और अररिया में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। कटिहार में एक पब्लिक रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर हम सत्ता में आते हैं तो सीमांचल के विकास के लिए सीमांचल डेवलपमेंट अथॉरिटी बनाई जाएगी।बिहार बदलाव के लिए बेसब्र है, यह...

सदर अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थित चाईबासा सदर अस्पताल में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मरीज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शुरू की जांचः मृतक टोंटो प्रखंड के पूरनापानी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वह पिछले कुछ दिनों से सदर अस्पताल के पुरुष वार्ड में भर्ती...

छठ पर महंगाई पर ‘ब्रेक’: हजारीबाग में हुआ अनोखे बाजार का आयोजन, 65 लाख की पूजा सामग्रियां नो-प्रॉफिट-नो-लॉस पर उपलब्ध

Hazaribagh: छठ महापर्व को लेकर हजारीबाग में हर साल की तरह इस बार भी एक अनोखे जन-कल्याणकारी बाजार का आयोजन किया गया है। जिसमें छठव्रतियों को पूजा में उपयोग होने वाली सभी सामग्रियां लागत मूल्य पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह पहल श्री सूर्य षष्ठी छठ पूजा फल वितरण समिति (हजारीबाग) की ओर से की गई है। समिति ने इस साल लगभग 65 लाख रुपये की लागत से फल और पूजा सामग्री मंगवाई है। बाजार खुलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और सभी ने इसे एक सकारात्मक और प्रेरक प्रयास बताया। पूजा सामग्रियां नो-प्रॉफिट-नो-लॉस पर उपलब्धः समिति के सदस्यों...

गिरिडीह घटना को लेकर बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर निशाना, जानिए क्या कहा

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

रांची. गिरिडीह घटना को लेकर झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश की हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह घटना हेमंत सरकार के तुष्टिकरण की राजनीति और प्रशासनिक तंत्र की विफलता का परिणाम है।

बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर निशाना

बाबूलाल मरांडी ने घटना को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा, “गिरिडीह के घोड़थंबा में होली जुलूस पर पथराव और आगजनी की दुखद घटना हेमंत सरकार के तुष्टिकरण की राजनीति और प्रशासनिक तंत्र की विफलता का परिणाम है। हिंदुओं के पर्व त्योहारों पर हिंसा करना नया ट्रेंड बन गया है और इसे बढ़ावा दे रही है घुसपैठियों की संरक्षक झामुमो कांग्रेस की सरकार।

हर हिंदू पर्व त्योहार में हिंसा-उन्माद की घटनाएं देखकर ऐसा लगने लगा है कि राज्य सरकार खुद हिंदू विरोधी तत्वों को हिंसा के लिए प्रोत्साहित कर रही है। पर्व त्योहारों से पूर्व की जाने वाली शांति समिति की बैठकें, प्रशासन के फ्लैग मार्च सिर्फ औपचारिकता बन कर रह गए हैं।”

“शांति व्यवस्था बनाए रखने में सीएम हेमंत सोरेन फिसड्डी”

बाबूलाल मरांडी ने आगे लिखा, “प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फिसड्डी साबित हुए हैं। दो पहले ही हेमंत जी ने अधिकारियों को विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया था, इसके बावज़ूद गिरिडीह में अप्रिय घटना को अंजाम दिया गया। शासन प्रशासन पर उनका कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।

मीडिया के सामने आकर पर्व त्योहारों पर व्यवधान डालने वाले को जमीन के अंदर 10 फीट गाड़ने की घुड़की देने वाली झारखंड पुलिस की उपद्रवियों के सामने बोलती बंद हो जा रही है। गिरिडीह पुलिस होली जुलूस में व्यवधान उत्पन्न करने वाले सभी आरोपियों को चिन्हित कर कड़ी कारवाई करें, उल्टे पीड़ित पक्ष पर कारवाई कर मामले को संतुलित दिखाने का प्रयास न करें।”

Related Posts

रांची-लोहरदगा हाईवे पर चलती बस में अचानक लगी आग, 40 से...

Ranchi: राजधानी के निकट शनिवार शाम लगभग 5 बजे एक बड़ी दुर्घटना होते-होते रुक गई। जानकारी के अनुसार मांडर-बाजारटांड़ के पास हाईवे पर यात्रा...

वसूला जा रहा मनमाना किराया: रांची से पटना जानेवालों से वसूला...

छठ पर्व पर रांची से पटना जानेवालों की जेब पर बोझ बढ़ा। बस ऑपरेटरों ने किराया 500 से बढ़ाकर 2500 तक किया, परिवहन विभाग...

झारखंड पुलिस ने मांगी रिपोर्ट: January 2024 से August 2025 तक...

झारखंड पुलिस ने मांगी रिपोर्ट रांची: झारखंड पुलिस ने राज्यभर में सक्रिय जमीन माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज कर दी है। पुलिस...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel