सदर अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थित चाईबासा सदर अस्पताल में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मरीज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने शुरू की जांचः

मृतक टोंटो प्रखंड के पूरनापानी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वह पिछले कुछ दिनों से सदर अस्पताल के पुरुष वार्ड में भर्ती था। पुलिस के बताया कि शुरूआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन इसके पीछे की वास्तविक वजहों की जांच जारी है। यह भी जांच का विषय है कि मरीज मानसिक तनाव में था या उसे किसी अन्य कारण से यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

निगरानी व्यवस्था पर उठ रहे सवालः

घटना को देखते हुए अस्पताल प्रशासन की सुरक्षा और निगरानी प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। विशेष रूप से रात के समय वार्ड में मौजूद गार्डों की तैनाती, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और मरीजों की निगरानी व्यवस्था की कमियों की जांच की जा रही है। पुलिस ने अस्पताल प्रशासन से भी पूछताछ शुरू कर दी है।

Saffrn

Trending News

LEADS 2025 Ranking: बिहार को बड़ी सफलता, ‘High Performers’ श्रेणी में...

LEADS 2025 फ्रेमवर्क में बिहार ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ‘Fast Mover’ से ‘High Performers’ श्रेणी में जगह बनाई। उद्योग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र...

Darbhanga BJP Training Camp: वैचारिक मंथन के साथ भाजपा जिला प्रशिक्षण...

दरभंगा में भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय समेत कई नेताओं ने संगठन, राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता...

Lakhisarai Bypass ROB Crack: निर्माण एजेंसी होगी Blacklist, भारी वाहनों की...

 लखीसराय बाईपास ROB में क्रैक मिलने के बाद बिहार सरकार सख्त हुई। निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने और भारी वाहनों पर रोक के निर्देश...

संजय सरावगी ने परिजनों को दिया भरोसा, कहा- अपराधियों की जल्द...

दरभंगा : बिहार भाजपा के अध्यक्ष सह दरभंगा नगर के विधायक संजय सरावगी आज स्वर्गीय श्रवण राम के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान...

राजगीर मलमास मेला 17 मई से, 22 कुंडों में स्नान को...

पटना : पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन नालंदा ने 17 मई से 15 जून तक आयोजित होने वाले मलमास मेला की तैयारियां पूरी कर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img