पदभार संभालते ही एक्शन में नए निदेशक, क्या है अनिल कुमार की पहली प्राथमिकता जानिए

पटना : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) पटना के नए निदेशक के रूप में 2017 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल कुमार ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। इस दौरान विभाग के विशेष सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर उनका विभाग में स्वागत किया। पदभार संभालने के तुरंत बाद निदेशक अनिल कुमार ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर कामकाज की जानकारी ली और सभी शाखाओं का निरिक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाना रहेगी। खासकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों और गांवों में रहने वाले लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए विभाग हरसंभव प्रयास करेगा।

IAS अनिल कुमार इससे पहले अररिया जिले के DM रह चुके हैं

आईएएस अधिकारी अनिल कुमार ने आगे कहा कि सरकार की योजनाएं चाहे महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि या गरीबी उन्मूलन से जुड़ी हों, इनकी सही जानकारी आम जनता तक पहुंचना जरूरी है। विभाग डिजिटल मीडिया, पारंपरिक माध्यमों और जमीनी स्तर के अभियानों के जरिए इसे सुनिश्चित करेगा ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। इस दौरान विभाग के अपर सचिव राजीव कुमार सिंह, संयुक्त सचिव विधुभूषण चौधरी, संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय और विशेष कार्य पदाधिकारी कुमारिल सत्यानंद सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि आईएएस अनिल कुमार इससे पहले अररिया जिले के जिलाधिकारी रह चुके हैं।

Anil Kumar 1 22Scope News

यह भी पढ़े : कार्यभार संभालते ही सचिव राजीव रौशन ने कहा- रोजगारपरक शिक्षा पर फोकस…

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Anant Ambani Govardhan Parikrama: गोवर्धन परिक्रमा के बाद अनंत अंबानी का...

Anant Ambani Govardhan Parikrama: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने शुक्रवार रात श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ गिरिराज महाराज की...

Deoghar Foundation Day Celebration: देवघर में शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर...

Deoghar Foundation Day Celebration: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन पर देवघर के सूचना भवन सभागार में सम्मान एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का...

Deoghar BJP Padyatra: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ...

Deoghar BJP Padyatra: झारखंड के देवघर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा...