कोडरमा: दूसरे जिले में पदस्थापित हैं 12 डॉक्टर, लेकिन यहां से बना रहे बायोमेट्रिक अटेंडेंस

12 सरकारी एमबीबीएस डॉक्टर किए गए चिन्हित

कोडरमा : दूसरे जिले में पदस्थापित- लंबे समय तक कोडरमा जिले में जमे

कई सरकारी डॉक्टर मुन्ना भाई वाली करतूत करते हुए चिन्हित किए गए हैं.

ऐसे 12 सरकारी एमबीबीएस डॉक्टर चिन्हित किए गए हैं,

जिनका कई महीने पहले ही कोडरमा से दूसरे जिले में ट्रांसफर हो चुका है.

दूसरे जिले में पदस्थापित: कई डॉक्टरों ने कोडरमा में ही बना चुके हैं मकान

इसके बावजूद ये लोग अभी तक बायोमेट्रिक हाजिरी कोडरमा जिले से ही बना रहे हैं और अपने जिले पदस्थापन वाले जिले में नहीं रहकर वहां की स्वास्थ्य सेवाओं का भट्ठा बैठा रहे हैं. इनमें से अधिकतर डॉक्टर या तो कोडरमा में अपना घर-मकान बना चुके हैं या फिर यहाँ उनकी निजी क्लीनिक चलती है. ऐसे में चिकित्सक भले ही दूसरे जिले में ट्रांसफर हो गए हो गए हो लेकिन उनके पांव अभी भी कोडरमा जिले में ही जमे हैं.

koderma dc 22Scope News

डीसी ने 12 चिकित्सकों को चिन्हित कर विभाग को किया सूचित

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कोडरमा से बायोमेट्रिक के जरिए दूसरे जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले 12 चिकित्सकों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ विभागीय को सूचित किया है. ये सभी 12 सरकारी डॉक्टर या तो कोडरमा के सदर अस्पताल में बायोमेट्रिक के जरिए अपनी हाजिरी बनाते थे या फिर सीएचसी और पीएचसी में जाकर बायोमेट्रिक में अंगूठा लगाकर कोडरमा में रहते हुए दूसरे जिले में अपनी उपस्थिति भी दर्ज करा देते थे.

दूसरे जिले में पदस्थापित: जानिए क्या बोले डीसी आदित्य रंजन

उपायुक्त अदित्य रंजन ने बताया कि इस मामले की सूचना विभाग को दी गई है और अगर दूसरे जिलों में भी इस तरह का अभियान चलाया जाएगा तो कोडरमा में पदस्थापित डॉक्टरों की वस्तुस्थिति का भी पता चल पाएगा. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की इस तरह की हरकत पूरी तरह से गलत है और इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है.

कोडरमा से बायोमेट्रिक के जरिए दूसरे जिले में हाजिरी बनाने वाले डॉक्टरों की सूची

हजारीबाग – डॉ फरहाना महफूज

बोकारो – डॉ रंजन कुमार

गिरिडीह -डॉ आशीष कुमार

धनबाद – डॉ दिवाकर यादव

हजारीबाग – डॉ अजय कुमार

हजारीबाग – डॉ अमरेंद्र कुमार

गिरिडीह – डॉ रंजीत कुमार

हजारीबाग – डॉ नम्रता प्रिया

रामगढ़ – डॉ हेमंत चंद्र

चतरा – डॉ आरपी शर्मा

गिरिडीह – डॉ चंद्रमोहन कुमार

चतरा – डॉ अरुण कुमार

रिपोर्ट: कुमार अमित

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel