Koderma : कोडरमा विधानसभा से नामांकन दाखिल करने के लिए सुभाष यादव को मिली पेरोल के मामले में अब नया मोड़ सामने आ गया है। नामांकन के लिए मिली पेरोल के दौरान राजद नेता सुभाष यादव ने कोडरमा में निर्वाची पदाधिकारी रिया सिंह के समक्ष कल यानी 24 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किया था।
22 अक्टूबर को पटना हाईकोर्ट के इस आदेश के अनुसार यह पेरोल उन्हें सिर्फ नामांकन दाखिल करने के लिए मिला था, लेकिन सुभाष यादव पेरोल पर कोडरमा आने के बाद पहले तो आवास में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और नामांकन दाखिल करने के बाद इंदरवा में आयोजित जनसभा में भी शामिल हुए।
Koderma : सुभाष यादव का नामांकन रद्द करने की मांग हुई तेज
जनसभा को बिहार के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने संबोधित किया था और इस सभा में सुभाष यादव हथकड़ी लगे हुए शामिल हुए थे। न्यायालय द्वारा मिले पेरोल के दौरान आदेशों की उल्लंघन को लेकर अब सुभाष यादव का नामांकन रद्द करने की मांग भी तेज हो गई है।
वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश राम ने कहा कि न्यायालय ने सुभाष यादव को सिर्फ नामांकन दाखिल करने के लिए पैरोल दिया था, ना की सभा में शामिल होने और बैठक करने के लिए। उन्होंने इस मामले को लेकर उन्हें पेरोल पर लेकर आई बिहार पुलिस पर भी सवाल खड़े किए हैं।
कोडरमा से कुमार अमित की रिपोर्ट—


















