RLM में टूट की खबरों और बहू की राजनीति में इंट्री की अटकलों पर भड़के कुशवाहा, बोले ….. कम से कम अपने प्रतिष्ठा का तो ख्याल रखिये

RLM में टूट की खबरों और बहू की राजनीति में इंट्री की अटकलों पर भड़के कुशवाहा, बोले ….. कम से कम अपने प्रतिष्ठा का तो ख्याल रखिये

22 Scope News Desk :  बिहार में सियासत में सर्दी में भी गर्मी का एहसास कराने वाली RLM में टूट और बहू की राजनीति में इंट्री की खबर पर सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने प्रतिक्रिया दी है।

नीतीश कैबिनेट में पत्नी और बेटे की इंट्री पर लगे आरोप

नीतीश सरकार के गठन में पत्नी और बेटे को मंत्री पद दिलाने और बहू को राजनीति में सेट करने की खबरों के कारण उन पर परिवार वाद का आरोप लगा था और पार्टी में टूट के कयास लगाये जा रहे थे। कुशवाहा ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से मीडिया की अटकलों पर सवाल उठाते हुये लिखा है कि …. आज कल आप लोग कुछ ज्यादा ही मेहरबानी दिखा रहें हैं मुझ पर…! मेरी नहीं तो कम से कम अपनी प्रतिष्ठा का कुछ तो ख्याल रखिए जनाब!

आपको पता है न कि तथ्यहीन, बेबुनियाद और बनावटी खबरों से किसी का कुछ बिगड़ता नहीं है। क्योंकि वैसी खबरों की उम्र महज दस-पांच दिनों की ही होती है।

पार्टी के तीन विधायकों की नितिन नबीन से मुलाकात के बाद बढ़ी टूट की अटकलें 

आपको पता दे कि पिछले दिनों RLM के तीन विधायकों ने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की थी और उसके बाद पार्टी की लिट्टी चोखा पार्टी से भी खुद को दूर रखा था। जिसके बाद पार्टी में टूट की अटकले लगायी जाने लगी थी। वहीं बहू साक्षी मिश्रा के भी राजनीति में इंट्री के कयास लगाये जाने थे। जिसके बाद RLM Supremo ने सोशल मीडिया के बहाने अपनी बातें रखी है साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को भी ऑल इज वेल होने का संदेश देने की कोशिश की है।

ये भी पढे : पंचायतों में बदली सिस्टम की तस्वीर, अब लाभार्थी तक सीधे पहुंच रहा पैसा- मंत्री

Nasha Mukt Bokaro Rally: नशे के खिलाफ बोकारो की हुंकार, DC-SP...

Nasha Mukt Bokaro Rally: सोमवार को बोकारो में नशीले पदार्थों के इस्तेमाल को रोकने और नशा-मुक्त समाज बनाने के मकसद से चलाए जा रहे...

VB-G RAM G योजनाओं में पारदर्शिता के लिए संसाधन सेवी को...

पटना : एक जुलाई से लागू होने वाली महत्वाकांक्षी विकसित भारत-जी राम जी (VB-G RAM G) योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने के लिए...

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा- संगठित होकर बाजार से जुड़ें किसान,...

पटना : शहर के बुद्ध मार्ग स्थित बिहार राज्य सहकारी संघ के परिसर में नाबार्ड की तरफ से 25 और 26 जून को आम...