जाति गणना के खिलाफ कुशवाहा का शक्ति प्रदर्शन, राजभवन का करेंगे मार्च

436
Advertisment

पटना : जाति आधारित गणना के खिलाफ आज यानी शनिवार को राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और उनकी पार्टी पटना की सड़कों पर अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि पटना के गांधी मैदान से राजभवन तक पैदल मार्च करेंगे। बिहार के राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को ज्ञापन सौंपेंगे। बता दें कि पटना की सड़कों पर भारी संख्या में पहले ही पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। वहीं पटना के डाकबंगला चौराहा पर पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड पर है।

Advertisment

दरअसल, बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा बीते दिनों ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा था कि कई जातियों की संख्या कम बताई गई है। साथ ही साथ हमारे परिवार का आंकड़ा जदयू के नेताओं के पास कैसे उपलब्ध हुआ। इन सभी के खिलाफ हम जेपी के जयंती 11 अक्टूबर को सभी जिलों में धरना भी दिया था। वहीं 14 अक्टूबर को पटना के गांधी मैदान से राजभवन तक पैदल मार्च करेंगे। बता दें कि आज 14 अक्टूबर है और आज उपेंद्र कुशवाहा अपना दमखम दिखाएंगे।

विवेक रंजन की रिपोर्ट 

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Advertisement