श्रम संसाधन विभाग की गाड़ी ने 3 लोगों को रौंदा, गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को बनाया बंधक

अरवल : बिहार में लगातार सड़क दुर्घटना के मामले में इजाफा देखने को मिल रहा है। हर दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में जहानाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां श्रम विभाग की गाड़ी ने तीनों लोगो को रौंद डाला। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। इस दौरान भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के परसबिघा थाना क्षेत्र आलमपुर गांव के समीप की है, जहां श्रम विभाग की गाड़ी ने तीन लोगों को रौंद दिया। जिससे एक महिला और एक युवक की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया।

इस घटना में घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने चालक को बंधक बनाते हुए पेड़ में रस्सी से बांध दिया। सूचना मिलने के बाद बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद उसे मुक्त कराया और अपने साथ ले जाकर मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि,श्रम विभाग के अधिकारी प्रवीण कुमार अपनी गाड़ी से जहानाबाद से अरवल के कुर्था जा रहे थे। उसी वक्त आलमपुर गांव के पास उनके ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सवार दो युवक को धक्का मार दी। इससे विक्रम और कर्ण नाम के दो युवक घायल हो गए जिसमें इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।

यह भी देखें :

वहीं, इस दुर्घटना के बाद तेज रफ्तार में गाड़ी भगाने के क्रम में ड्राइवर ने आगे थोड़ी दूर पर चैनपुरा गांव के समीप घर के आगे खड़ी महिला को रौंद दिया। इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इधर, घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायल महिला को शकुराबाद अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, इलाज के दौरान महिला धमंती देवी और युवक कर्ण की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने चालक धर्मेंद्र कुमार को बंधक बनाते हुए पिटाई कर दी फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन जुट गई है।

यह भी पढ़े : राहगीरों के साथ लूट व छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले छह अपराधी गिरफ्तार

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...

Ranchi Crime News: पहाड़ी टोला में 40 लाख की चोरी, बेटी...

 रांची के पहाड़ी टोला में बंद घर से करीब 40 लाख रुपये के जेवर, नकदी और कीमती सामान चोरी। बेटी की शादी के लिए...

Hazaribagh Double Murder: दहेज के लिए राहुल-पूजा की हत्या, 6 दोषियों...

 हजारीबाग के इचाक दोहरे हत्याकांड में अदालत ने राहुल और पूजा की हत्या के मामले में छह दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।...