शराब और शबाब के आदी थानेदार पर लेडी सिंघम ने गिरायी गाज

सहरसा : शराब और शबाब के आदी थानेदार पर लेडी सिंघम ने बड़ी कार्रवाई की है.

सहरसा एसपी लिपि सिंह ने थानाध्यक्ष को कर्तव्यहीनता एवं अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है.

दरअसल मामला यह है कि सहरसा सदर थाना के थानाध्यक्ष जय शंकर प्रसाद का एक वीडियो वायरल हुआ,

जिसमें थानाध्यक्ष पूर्ण शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं और लड़कियों के साथ रंगरेलियां मना रहे हैं.

thanedar1 22Scope News

नगर थाना के थानाध्यक्ष जिनके ऊपर कानूनी रक्षा की जिम्मेदारी है और उनके द्वारा ही कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है.

यही नहीं जिस जिले की कमान लेडी सिंघम एसपी लिपि सिंह के हाथ में हो और डीआईजी शिवदीप वामनराव लांडे के हाथ हो,

वहां पर ऐसे कुकृत्य करने वाले थानाध्यक्ष को कितने वक्त तक थाने की जिम्मेदारी मिल सकती है.

बहरहाल इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि

सदर थानाध्यक्ष जय शंकर प्रसाद का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे कर्तव्यहीनता और अनुसाशनहीनता की सीमा

को पार किया है. हम लोग शराबबंदी कानून को खुद विराम लगाते हैं, जबकि उनके द्वारा ऐसा किया जा रहा है.

तत्काल में उनको निलंबित किया जाता है और जय शंकर प्रसाद पर विभागीय प्रोसिडिंग चलेगी.

रिपोर्ट : राजीब झा

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव में क्यों उमड़ रही...

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव–2026 में आयोजित ग्रामश्री मेला आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग एवं...

Pakur Constitution Day Celebration: पाकुड़ में संविधान दिवस पर बच्चों को...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एंडेवर एकेडमी, पाकुड़ स्थित बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में जागरूकता कार्यक्रम...