Commercial Advertisment

जदयू स्वागत समारोह में पीएम मोदी पर जमकर बरसे ललन सिंह

जमकर बरसे ललन सिंह - पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में जीते हुए जदयू उम्मीदवारों के स्वागत समारोह कार्यक्रम जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने

Google पर 22Scope चुनें

सीएम नीतीश के मांग के बाद भी पीयू को नहीं मिला केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा

पटना : जमकर बरसे ललन सिंह – पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में जीते हुए जदयू उम्मीदवारों के

स्वागत समारोह कार्यक्रम जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते

हुए केंद्र सरकार पर हमला किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना विश्वविद्यालय के लिए

केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग की. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप रहे. देश के सबसे पुराने विश्वविद्यालय

को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा नहीं मिला.

जमकर बरसे ललन सिंह – रोजगार की जगह मिला अग्निपथ योजना

ललन सिंह ने कहा कि चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल 2 करोड़ रोजगार देने की बात कही थी,

लेकिन आज तक रोजगार नहीं मिला. रोजगार की जगह क्या मिला अग्निपथ योजना. युवाओं को अग्निपथ योजना पीएम ने दिया.

पीएम मोदी लोगों की भावना को भड़काने का काम कर रहे हैं.

2024 लोकसभा चुनाव में इसका जवाब पीएम मोदी को देना होगा, लोगों को क्यों नहीं मिला?

जमकर बरसे ललन सिंह – पीके पर साधा निशाना

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए ललन सिंह ने कहा कि छात्र चुनाव समय बड़े बन रहे थे.

क्या हुआ एक भी सीट मिला क्या? उन्होंने कहा कि पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में जदयू की बंपर जीत हुई है,

इसके बाद अब दूसरे विश्वविद्यालय में भी जीतेंगे. उन्होंने जदयू छात्र नेता से आह्वान करते हुए कहा

कि आगामी पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय चुनाव की भी तैयारी शुरू कर दें.

jdu12 22Scope News

छात्र ही कल के राजनीति व देश के भविष्य

इससे पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में जीते हुए जदयू उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि छात्र ही कल के भविष्य हैं. वे राजनीति व देश के भविष्य हैं. हम अब अंतिम पराव पर हैं. ललन सिंह ने अपने दिनों की याद करते हुए कहा कि हमने राजनीति की शुरुआत 1974 में छात्र आंदोलन के जरिए की थी. उस समय कभी कल्पना नहीं की थी कि राजनीति में कुछ करेंगे, लेकिन आज कई जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. इस दौरान जीते हुए सभी प्रत्याशियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी. कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत कई नेता मौजूद रहे.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Also Read : अलग-अलग कपड़े पहन जुमला छोड़ते रहते हैं मोदी

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...