Commercial Advertisment

ललन सिंह ने कहा- सुशील मोदी की भरपायी नहीं हो सकता

पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर बिहार में शोक की लहर है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार बीजेपी ने अपने आज के सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। कल दिल्ली में सुशील मोदी का निधन हो गया था। वे कैंसर से जुझ रहे थे। उनका पार्थिव शरीर थोड़ी देर में पटना पहुंचने वाला है। उनका अंतिम संस्कार पटना के दीघा घाट पर किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शामिल होने के लिए पटना आ रहे हैं। साथ ही बिहार बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

इस बीच जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुंगेर लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने साथ राजनीति शुरू की थी। जयप्रकाश नारायण के आंदोलन में उपस्थित थे। उनके निधन से जो शून्यता की स्थिति पैदा हुई है, उसे किसी भी हालत में भरपाई नहीं जा सकता है।

यह भी पढ़े : सुमो के निधन से सदमे में हैं नीतीश, पीएम के नामांकन में नहीं जाएंगे मुख्यमंत्री

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...