लालू ने MODI पर किया बड़ा हमला, कहा ‘इस बार विदाई तय है’

पटना: पाटलिपुत्र लोक सभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार मीसा भारती के नामांकन सभा के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। लालू प्रसाद यादव ने जनता से अपील की कि इस बार राजद की उम्मीदवार मीसा भारती को भारी मतों से जिताना है और लोकसभा भेजना है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को चूना लगाना है। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी रोड शो कर रहे थे लेकिन जनता का समर्थन उनको नहीं मिला। नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी हलूक हलूक कर जनता को देख रहे थे। नरेंद्र मोदी को मैं बता दे रहा हूं कि वह इस बार देश से जा रहे हैं उनकी विदाई तय है। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार अब सत्ता में नहीं आने वाले हैं।

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी देश के संविधान को खत्म करना चाहते हैं। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के लिखे हुए संविधान को समाप्त करना चाहते हैं लेकिन हमारा बेटा तेजस्वी यादव दिन-रात मेहनत कर रहा है और हम लोग की सरकार बनेगी तो जो भी वादे किए जा रहे हैं वह सभी को पूरा किया जाएगा।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

कार्यकर्ता को धक्का देने के मामले में TEJ PRATAP ने दी सफाई, कहा…

MODI MODI MODI MODI

MODI

Bunti Khan Arrest: प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी...

Bunti Khan Arrest, धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को गिरफ्तार करने के बाद धनबाद पुलिस ने उसे शहर की सड़कों...

Baliyapur Murder Case: बलियापुर में सिर कटी युवती की हत्या का...

Baliyapur Murder Case, धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र में ढांगी पहाड़ी की तलहटी से मिले सिर कटे युवती के शव के मामले में पुलिस ने...

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...