Saturday, May 31, 2025

लालू-तेजस्वी को चेतावनी देना पड़ गया भारी, 6 साल के लिए निष्कासित हुए आकाश

पटना : लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को चेतावनी देना भारी पड़ गया। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने अनुष्का यादव के भाई आकाश गौरव यादव को पार्टी से निकाल दिया है। पारस ने छह सालों के लिए आकाश यादव को आरएलजेपी बाहर किया है। बता दें कि आकाश ने तेज प्रताप यादव का सपोर्ट किया था और लालू परिवार को चेताया था। राजद से बाहर होने के बाद आकाश यादव ने पशुपति कुमार पारस की पार्टी ज्वाइन की थी और वहां उन्हे पार्टी के युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया था।

लालू-तेजस्वी को चेतावनी देना पड़ गया भारी, 6 साल के लिए निष्कासित हुए आकाश

राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए आकाश निष्कासित

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के महासचिव एलविस जोसेफ ने बताया कि वर्तमान के राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए आकाश गौरव (यादव) को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के निर्देश पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया गया है। आकाश यादव वर्तमान में आरएलजेपी के छह प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

यह भी पढ़े : अनुष्का यादव के भाई ने कहा ‘मीडिया से मिली जानकारी’, लालू के फैसले को बताया…

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

बिहार न्यूज़, बिहार की ताजा खबरें, पटना ब्रेकिंग न्यूज़, बिहार चुनाव समाचार, बिहार राजनीति, बिहार मौसम, बिहार शिक्षा समाचार, झारखंड न्यूज़, झारखंड की ताजा खबरें, रांची समाचार, झारखंड सरकार, झारखंड ब्रेकिंग न्यूज़, जमशेदपुर खबरें, धनबाद न्यूज़, हेमंत सोरेन न्यूज़