लालू का PM पर तीखा हमला, कहा- संविधान की बलि चढ़ाने वाले को जनता सिखाएगी सबक

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया है। लालू यादव लोकसभा चुनाव के बीच सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने एक्स के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। चुनाव के दौरान नेताओं का एक-दूसरे पर बयानबाजी जारी है।

लालू प्रसाद यादव ने एक्स पर लिखा है कि जो प्रधानमंत्री लोकतांत्रिक मूल्यों, लोकलाज, मर्यादा व पद की गरिमा त्याग तथा संविधान को दरकिनार कर स्वयं जनता के बीच झूठ, भ्रम और नफरत फैला समाज से न्याय, सौहार्द, बराबरी और भाईचारे को समाप्त कर देश एवं समुदायों में विघटन व विभाजन पैदा करने पर उतारू हो तो ऐसे व्यक्ति को एक क्षण भी पद पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। हमारे महान देश एवं न्यायप्रिय समाज ने ना कभी ऐसी विभाजनकारी सोच को बर्दाश्त किया है और ना ही करेगा। यह महात्मा गांधी, ज्योतिबा फुले, अब्दूल कलाम आजाद, भीमराव साहेब अंबेडकर, राममनोहन लोहिया, जयप्रकाश नरायण और कर्पूरी ठाकुर का देश है। कुर्सी के लिए इस महान देश एवं बाबा साहेब के संविधान की बलि चढ़ाने की मंशा रखने वाले ऐसे लोगों को जनता इस चुनाव में कड़ा सबक सिखाएगी।

यह भी पढ़े : Breaking : बेटी के लिए पहली बार चुनाव प्रचार के लिए निकले लालू यादव

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

भारत टेक्स-2026 में बिहार ने उभरते टेक्सटाइल हब के रूप में...

दिल्ली/पटना : देश के सबसे बड़े वैश्विक टेक्सटाइल आयोजन भारत टेक्स-2026 का शुभारंभ आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में हुआ। 17 जुलाई 2026...

समुद्री जहाज पर कार्यरत थावे के युवक की मौत, परिवार में...

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के थावे बाजार निवासी एक युवक सोनू कुमार गुप्ता की समुद्री जहाज पर मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार...

IndiGo Light Fare: रांची से हवाई यात्रा होगी सस्ती, दिल्ली, मुंबई...

इंडिगो का नया Light Fare 16 जुलाई से लागू। रांची से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जाने वाले यात्रियों को 300 से 800 रुपये तक...