Ranchi : जमीन कारोबारी कमलेश कुमार सिंह को आज ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। करीब 6 घंटे की कड़ी पूछताछ के बाद कमलेश सिंह को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि आज ईडी के छठे समन के बाद कमलेश सिंह पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचा था। इससे पहले 5 समन दिये जाने पर कमलेश सिंह ने ईडी से समय मांगा था पर ईडी ने छठा समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। समन में ईडी ने साफ कहा था कि यदि इस छठे समन के बाद हाजिर नहीं होते हैं तो गिरफ्तारी वारंट निकाला जाएगा।
जमीन घोटाले मामले में ईडी ने की थी छापेमारी
बता दें कि जमीन घोटाले मामले में ईडी ने कमलेश के आवास पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान ईडी को आवास से एक करोड़ रुपए कैश और 100 कारतूस बरामद हुए थे। जिसके बाद ईडी ने कमलेश सिंह को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था पर वह हाजिर नहीं हुआ। जमीन घोटाले मामले में चल रहे लगातार कार्रवाई के बीच ईडी ने आज जमीन कारोबारी कमलेश सिंह को छठा समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी ने कमलेश सिंह को लगातार 5 समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था पर छठे समन के बाद कमलेश सिंह हाजिर हुआ है।


















