भू-माफिया और दबंगों का मनोबल हाई, सरकारी जमीनों को कब्जाने…

पूर्णिया : पूर्णिया में भू-माफिया और दबंगों का मनोबल काफी बढ़ा है। जो अब सरकारी जमीन को भी कब्जा करने में जुटे हैं। ताजा मामला डगरूआ प्रखंड के मछली पट्टी में देखने को मिलाl आपको बताए तो दबंगों ने मत्स्य विभाग को आवंटित 11 डिसमिल जमीन पर कब्जा कर रखा है। हालांकि बिहार सरकार ने मछली बाजार के निर्माण के लिए 23 लाख रुपए हैंडओवर भी कर रखा है। दबंगों का कब्जा होने के कारण डगरूआ के 18 पंचायत के 3200 से अधिक मछुआरे की रोजी रोटी पर आफत आन पड़ी है।

LN Mishra 1 22Scope News

अधिकारियों के लचर कार्रवाई से नाराज मछुआरों ने विरोध मार्च निकालकर किया प्रदर्शन 

वहीं सरकारी अधिकारियों के लचर कार्रवाई से नाराज मछुआरों ने विरोध मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रखंड अंचल कार्यालय पहुंचकर मुख्य द्वार का घेराव किया। जमीन से कब्जा हटाने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। समूचे मामले को लेकर डगरूआ प्रखंड के मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मत्स्य मंत्री रतन कुमार महलदार ने बताया कि बिहार सरकार ने डगरूआ प्रखंड में मछली पट्टी के निर्माण के लिए 11 डेसिमल जमीन खुला बाजार बनाने के लिए मत्स्य विभाग को आवंटित कर रखा है। मगर इस जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर रखा है। इस वजह से निर्माण में देरी हो रही है। जिसको लेकर विरोध मार्च और प्रखंड कार्यालय का घेराव किया गया है।

यह भी देखें :

सरकार की जमीन है, इसमें 11 डिसमिल जमीन पर मछुआरों के लिए मछली बाजार बनाया जाना है – CO

मौके पर डगरूआ के अंचलाधिकारी योगेंद्र कुमार ने कहा कि बिहार सरकार की जमीन है। इसमें 11 डिसमिल जमीन पर मछुआरों के लिए मछली बाजार बनाया जाना है। मगर इस पर पहले से कब्जा था। इसके बाद उनके द्वारा यह कब्जा हटाया गया। इसके बाद डिसीजन के मुताबिक, अतिक्रमणकारियों को हटाया जाएगा और मछली बाजार बनाया जाएगा।

यह भी पढ़े : डॉक्टरों की फौज तैयार करेंगे सहनी, डॉ. सुनील ने VIP से मिलाया हाथ, कहा- अचेत अवस्था में चल रहे हैं CM

श्याम नंदन की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...