Land Scam Investigation: नामकुम जमीन मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, पूर्व CO समेत कई कर्मियों पर जांच की तैयारी

 रांची के नामकुम अंचल में जमीन दस्तावेजों में हेरफेर और अवैध म्यूटेशन मामले में एसीबी ने पूर्व सीओ और कर्मचारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच की अनुमति मांगी है।


Land Scam Investigation रांची: नामकुम अंचल के टुंडुल इलाके में जमीन दस्तावेजों में कथित हेरफेर और अवैध तरीके से म्यूटेशन किए जाने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले में एसीबी ने नामकुम की तत्कालीन अंचल अधिकारी श्वेता वर्मा, तत्कालीन हल्का कर्मचारी दीपक कुमार और अन्य सरकारी कर्मियों के खिलाफ प्रीलिमिनरी इंक्वायरी दर्ज करने के लिए मंत्रिमंडल एवं निगरानी विभाग से अनुमति मांगी है।

एसीबी को अनुमति मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

Land Scam Investigation:हाइकोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुई जांच

जानकारी के अनुसार झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद एसीबी ने इस मामले की प्रारंभिक जांच शुरू की है। कोर्ट ने नामकुम अंचल में सरकारी रिकॉर्ड गायब होने को गंभीर मानते हुए बड़े जमीन घोटाले की आशंका जताई है।

टुंडुल इलाके की कीमती जमीन से जुड़े इस मामले में थॉमस साइमन साइरिल हंस ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि अंचल कार्यालय की ओर से भूमि के मूल दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं।

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पाया कि अंचल कार्यालय के अधिकारी जमीन से जुड़े मूल रिकॉर्ड पेश करने में टालमटोल कर रहे हैं। इसके बाद मामले की जांच का निर्देश दिया गया।


Key Highlights

  • नामकुम जमीन मामले में एसीबी ने जांच तेज की

  • पूर्व सीओ श्वेता वर्मा समेत कई कर्मी जांच के दायरे में

  • हाइकोर्ट के आदेश पर शुरू हुई प्रारंभिक जांच

  • सरकारी रिकॉर्ड गायब होने से बड़े घोटाले की आशंका

  • अनुमति मिलने के बाद एसीबी दर्ज कर सकती है प्राथमिकी


Land Scam Investigation:रिकॉर्ड गायब होने से बढ़ा संदेह

एसीबी सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि जमीन से जुड़े कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हैं। इससे दस्तावेजों में हेरफेर और अवैध म्यूटेशन के जरिए जमीन कब्जाने की आशंका गहरा गई है।

मामले में यह भी जांच की जा रही है कि सरकारी रिकॉर्ड जानबूझकर गायब किए गए या फिर प्रशासनिक लापरवाही के कारण दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं।

Land Scam Investigation:कई अधिकारियों की भूमिका जांच के घेरे में

एसीबी की प्रारंभिक जांच में तत्कालीन अंचल अधिकारी और हल्का कर्मचारी समेत अन्य सरकारी कर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अनुमति मिलने के बाद सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की जा सकती है।

मामले को लेकर प्रशासनिक महकमे में भी हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने पर कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

 

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...