सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 2 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

रांची: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 2 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 थी। इसके साथ ही परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है।

इसके अलावा, एनटीए ने आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने की सुविधा भी प्रदान की है। उम्मीदवार 4 से 5 जनवरी 2025 तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं।

सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी से 28 फरवरी तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगा। परीक्षा की अवधि तीन घंटे होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इस परीक्षा के लिए प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पूछे जाएंगे।

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट esirnet.nta.ac.in पर जाना होगा। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं, या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...