Advertisment

दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को दी गई अंतिम विदाई…

डिजिटल डेस्क : दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को दी गई अंतिम विदाई…। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को शनिवार को नई दिल्ली के निगम बोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई गई। उसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हुई।

सबसे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निगम बोध घाट पर देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी। फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह आदि ने निगम बोध घाट पर मनमोहन सिंह को दी अंतिम श्रद्धांजलि दी।

विदेशी शासकों और कांग्रेस नेताओं ने भी दी अंतिम विदाई – श्रद्धांजलि

निगम बोध घाट पर अंत्येष्टि से पहले दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई देने और श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचने वालों में तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ ही विदेशों से पधारे वीआईपी भी शामिल रहे।

दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा
दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और मॉरीशस के विदेश मंत्री मनीष गोबिन भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हए। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह को अंतिम बार निगम बोध घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरूहोने से पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व पीएम की पार्थिव देह को कंधा दिया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी।

दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी।
दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी।

अपने मार्गदर्शक मनमोहन को काफी देर तक निहारते रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई देने कांग्रेस मुख्यालय पर तमाम नेता और हस्तियां पहुंची थीं । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी ने पार्टी का ध्वज के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बॉडी लैंग्वेज बेहद खास था। राहुल गांधी अपने मार्गदर्शक मनमोहन को काफी देर तक निहारते रहे। राहुल ने बड़ी भावुकता से उन्हें आखिरी बार प्रणाम किया। वहीं उनकी अंतिम यात्रा के दौरान भी वो उस वाहन में दिखे, जिससे मनमोहन सिंह का शव निगम बोध घाट ले जाया गया।

दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा
दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा

जब डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय लाया गया, तो सभी नेताओं ने एक-एक कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राहुल गांधी ने फूल चढ़ाकर और हाथ जोड़कर उन्हें आखिरी बार प्रणाम किया। राहुल काफी देर तक खड़े होकर मनमोहन सिंह को निहारते रहे। उनके चेहरे में भावुकता साफ देखी जा सकती थी।

शोकाकुल परिवारीजनों के साथ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी।
शोकाकुल परिवारीजनों के साथ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी।

बेटे की तरह राहुल गांधी ने दिवंगत पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के परिवाजनों का थामा हाथ…

जब मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय पहुंचा, तो राहुल गांधी पहले से वहां मौजूद थे। वो आगे बढ़कर मनमोहन सिंह की पत्नी और बेटियों के पास पहुंचे और उन्हें अंदर लेकर गए। मनमोहन सिंह के परिवार के साथ राहुल गांधी नजर आए।

इसके अलावा जब कांग्रेस मुख्यालय से मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर निगम बोध घाट के लिए निकला तो राहुल गांधी उस वाहन में दिखे, जिससे पार्थिव शरीर को लेकर जाया जा रहा था। राहुल गांधी मनमोहन सिंह के परिवारीजन की तरह ही पूरे वक्त साथ दिखे। वहीं कांग्रेस पार्टी के सभी अन्य नेता अलग-अलग गाड़ियों से मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड के फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका,...

Jamshedpur FC ISL Exit: झारखंड की प्रमुख फुटबॉल टीम, जमशेदपुर FC ने इंडियन सुपर लीग (ISL) को लेकर एक बड़ा फ़ैसला लिया है। क्लब ने...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड में डॉक्टरों का मेगा ट्रांसफर, 72...

Jharkhand Doctors Transfer 2026: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सांसद जोबा माझी ने नितिन गडकरी...

Joba Majhi Nitin Gadkari Meeting: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से...