Jharkhand Liquar Scam : डायरी ने खोली पोल! झारखंड शराब सिंडिकेट के 6 कारोबारियों को ACB की नोटिस…

Jharkhand Liquar Scam

Ranchi : 38 करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाले की जांच में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है और अब मैनपावर सप्लाई करने वाली कंपनियों सहित शराब कारोबार से जुड़े छह व्यापारियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : सिरमटोली फ्लाईओवर पर स्टंट पड़ गया भारी, बाइक बरामद स्टंटबाज ‘हंटर’ फरार… 

इन सभी को अलग-अलग तिथियों पर ACB मुख्यालय में उपस्थित होकर जवाब देने को कहा गया है। जिन कारोबारियों को नोटिस भेजा गया है, उनमें सबसे चर्चित नाम छत्तीसगढ़ निवासी सिद्धार्थ सिंघानिया का है। बता दें कि छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा वहां के शराब घोटाले की जांच के दौरान सिंघानिया के घर छापेमारी में एक अहम डायरी बरामद हुई थी।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : कूलर पर मोमबत्ती जलाना पड़ा, बीसीसीएल क्वार्टर में लगी भीषण आग… 

Jharkhand Liquar Scam : डायरी में शराब सिंडिकेट से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे

इस डायरी में झारखंड के शराब सिंडिकेट से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए थे। उसमें यह भी उल्लेख था कि झारखंड में शराब व्यापार के दौरान आने वाली बाधाओं को कैसे ‘मैनेज’ किया जाए और किन-किन अधिकारियों व व्यक्तियों को ‘संपर्क’ किया गया है।

ये भी पढ़ें- Garhwa : बस स्टैंड पर खूनी झड़प, गोली चलने से मची हड़कंप, एक गंभीर… 

ACB अब तक झारखंड के इस घोटाले में 29 से अधिक लोगों को नोटिस भेज चुकी है। इससे पहले राज्य के तत्कालीन उत्पाद सचिव मनोज कुमार समेत विजन और मार्शन नामक कंपनियों के अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ और दस्तावेजों की गहन जांच के बाद जल्द ही कुछ और बड़ी गिरफ़्तारियाँ हो सकती हैं।

ये भी जरुर पढ़ें-

Ranchi Crime : ‘जमीन के सौदागर’ निकले बंदूकबाज! हथियार खरीदते दो गिरफ्तार… 

Giridih Crime : वारदात से पहले धराया बदमाश! कमर से निकला लोडेड देशी कट्टा… 

Garhwa : शादी से पहले शराब में धुत होकर सोता रहा दूल्हा, दुल्हन ने कहा- “शादी कैंसिल”, फिर जो हुआ… 

Ramgarh : जामुन के चक्कर में गई जान, पेड़ से गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत… 

Garhwa : बाइक बनी मौत की सवारी! पुलिस वैन से टकराकर दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत… 

Dhanbad : तालाब बना मौत का कुआं! नहाने के दौरान डूबने से युवक की दर्दनाक मौत… 

Liquar Scam : ‘घोटालों के सिकंदर’ बने विनय चौबे! शराब घोटाले के बाद करोड़ों की बेनामी संपत्ति पर ACB की नजर…

 

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...