Latehar Murder : जमीन की भूख ने बना दिया हत्यारा! उपेंद्र उरांव हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा… 

Latehar Murder : जिले को दहला देने वाले चर्चित उपेंद्र उरांव हत्याकांड का खुलासा मंगलवार को पुलिस ने कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने कुख्यात अपराधी अमृत उरांव को एक देसी रिवॉल्वर और आठ जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी चंदवा थाना क्षेत्र में की गई, जहां अमृत उरांव अपने एक अन्य साथी माशूक अंसारी के साथ किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

ये भी पढ़ें- Operation Sindoor : यह नया भारत है-न झुकने वाला, न भूलने वाला, अब हर आंसू का हिसाब होगा-अमर बाउरी… 

Latehar Murder : आरोपी के पास से एक रिवॉल्वर और आठ कारतूस बरामद

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी रणधीर कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चंदवा की ओर जाने वाले मार्ग पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही दोनों अपराधी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही दबोच लिया गया।

ये भी पढ़ें- Big Breaking : ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर का परिवार खाक, 14 लोगों के मारे जाने के बाद बोला-काश मैं भी मर जाता… 

जमीन विवाद बना हत्या की वजह

तलाशी के दौरान अमृत के पास से एक रिवॉल्वर और आठ कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी अमृत उरांव ने हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस के सामने बयां कर दी। उसने बताया कि मृतक उपेंद्र उरांव और उसके बीच वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उपेंद्र उरांव बाहर काम करता था और आर्थिक रूप से संपन्न था।

ये भी पढ़ें- Breaking : जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट पर हाईकोर्ट का रोक बरकरार, पेपर लीक का… 

अमृत के लिए जमीन पर कब्जा करना कठिन हो गया था, इसलिए उसने उपेंद्र की हत्या की साजिश रची। तीन मई को दोनों एक शादी समारोह में गए थे। उसी दौरान मौका देखकर अमृत ने उपेंद्र के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद वह फरार हो गया था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

ये भी पढ़ें- Operation Sindoor पर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान-आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर मोदी सरकार सख्त…

राहुल सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य है आरोपी

थाना प्रभारी रणधीर कुमार ने बताया कि अमृत उरांव कुख्यात अपराधी राहुल सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उसका आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई मामलों में वांछित रहा है। माशूक अंसारी भी उसी गिरोह से जुड़ा हुआ है और दोनों किसी बड़ी आपराधिक घटना की तैयारी में थे।

ये भी पढ़ें- Palamu Accident : दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की मौत दो घायल…

गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के लिए छापेमारी अभियान जारी है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Mock Drill : आज शाम 3 बजे से 7 बजे के बीच मेन रोड जाने से बचे, ये है कारण… 

पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी न केवल उपेंद्र हत्याकांड को सुलझाने में मील का पत्थर साबित हुई है, बल्कि संभावित बड़ी वारदात को भी समय रहते टाल दिया गया। एसपी कुमार गौरव ने टीम की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार से सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई, वह काबिले तारीफ है।

 

Saffrn

Trending News

Bihar Museum Summer Camp: 300 बच्चों ने सीखी Creative Writing और...

बिहार संग्रहालय के समर कैंप में 300 बच्चों ने टेराकोटा, कहानी लेखन और मास्क मेकिंग का प्रशिक्षण लिया। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र...

Vikramshila Bridge Update: रिकॉर्ड समय में बने चार Bailey Bridge का...

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर रिकॉर्ड समय में बने चार बेली ब्रिजों का उद्घाटन किया गया। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सुरक्षित और...

Bihar Economy Summit: GTRi 6.0 में वित्त, निवेश और FinTech पर...

पटना में आयोजित GTRi 6.0 सम्मेलन में देश के प्रमुख वित्तीय, तकनीकी और नीति विशेषज्ञों ने बिहार की अर्थव्यवस्था, निवेश और फिनटेक संभावनाओं पर...

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img