Advertisment

स्थायीकरण की मांग को लेकर आवास कर्मियों का हड़ताल दूसरे दिन भी रहा जारी…

नवादा: सेवा स्थायीकरण व मानदेय वृद्धि सहित अन्य 16 सूत्री मांगों के समर्थन में संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीण आवास कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा। हड़ताल के दूसरे दिन हड़ताली जिला मुख्यालय स्थित नगर थाना के समीप धरना स्थल पर डटे रहे। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरनास्थल पर संगठन के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार की अध्यक्षता में प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया। आवास कर्मियों ने अपनी समस्या और लंबित मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें – BCA के BRL में राज्य युवाओं की दिलचस्पी को देखते हुए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी, अध्यक्ष ने कहा ‘ हम पहुंचेंगे…’

जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य संघ के आह्वान पर पूर्व में कर्मियों ने अपनी मांगों को सरकार तक बात पहुँचा दी है बावजूद सरकार के द्वारा कोई अपेक्षित कारवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी आवास कर्मी कार्य का बहिष्कार करते हुए हड़ताल जारी रखेंगे। इस मौके पर प्रमोद कुमार, मंटू कुमार, राजेश रंजन, संदु कुमार, मुकेश कुमार, रॉबिन्स कुमार, मोनिका कुमारी, रेणू कुमार, बिजली कुमार, चर्मन्द्र कुमार, गौरव कुमार, यशवंत कुमार इत्यादि आवास सहायक तथा ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक, लेखा सहायक सहित सैकड़ो कमी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  जीविका से जुड़े कर्मियों का मानदेय होगा दुगुना, महिला संवाद कार्यक्रम की समीक्षा में सीएम ने की 5 बड़ी घोषणाएं…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Hariyali Teej 2026: 15 अगस्त को हरियाली तीज, बन रहे शिव...

हरियाली तीज 2026 इस बार 15 अगस्त को मनाई जाएगी। तृतीया तिथि, पूजा मुहूर्त, शुभ योग, व्रत विधि और अलग-अलग समाजों की परंपराएं जानें।Hariyali...

JPSC JSSC Student Protest: देर रात सत्याग्रह स्थल पहुंची पुलिस, छात्रों...

रांची में JPSC JSSC छात्र आंदोलन के बीच मंगलवार देर रात डीसी और एसएसपी सत्याग्रह स्थल पहुंचे। छात्रों ने दबाव बनाने का आरोप लगाया,...

Jamshedpur Dengue Alert: डेंगू के 5 संदिग्ध मरीज मिले, मलेरिया के...

 जमशेदपुर में डेंगू के पांच संदिग्ध मरीज मिले हैं। जापानी इंसेफ्लाइटिस के दो और स्वाइन फ्लू का एक संदिग्ध भी मिला, मलेरिया के 35...