जाति गणना और आरक्षण पर नीतीश की सोच शुरू से साफ रही है: शाहनवाज

तेजस्वी पढ़े-लिखे नहीं, लेख किसी और ने लिखा होगा।

गयाजी: भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने विपक्ष पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव इतने पढ़े-लिखे नहीं हैं कि अखबार में लेख लिख सकें। जो लेख उनके नाम से छपा, वह किसी और से लिखवाया गया है। लेख में कई तथ्यात्मक गलतियां हैं। गया सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए शाहनवाज ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर नीतीश कुमार का स्टैंड हमेशा से क्लियर रहा है। पंचायती राज में अति पिछड़ों को आरक्षण देने वाले वही हैं। 1994 में जब जातीय गणना पर बहस हुई थी, तब भी उन्होंने फ्लोर पर इसका समर्थन किया था।

शाहनवाज हुसैन गया में आयोजित श्री विद्या त्रिकोटी कुंकुमार्चन यज्ञ में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं। जमाई आयोग यानी बेरोजगारी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, जो खुद बेरोजगार न हो, उसे एनडीए पर सवाल उठाने का हक नहीं। विपक्ष को पहले खुद का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की पकड़ बिहार के हर समाज में है। खासकर भोजपुरी और मैथिली समाज में अब पहले से ज्यादा गहराई से पार्टी जुड़ी है।

यह भी पढ़ें – स्थायीकरण की मांग को लेकर आवास कर्मियों का हड़ताल दूसरे दिन भी रहा जारी…

पिछली बार कुछ कारणों से भोजपुर में कमजोर पड़ गए थे, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। मोदी और नीतीश की पकड़ मजबूत हो चुकी है। बुजुर्गों को 1100 रुपए पेंशन मिलने पर प्रदेश सरकार को बधाई भी दी। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के ‘मेरा बाप चोर’ वाले बयान पर कहा, हां, बयान दिया है। शाहनवाज ने कहा कि गया से उनका पुराना नाता है। एयरपोर्ट भाजपा की ही देन है। टूरिज्म को लेकर केंद्र और राज्य सरकार गंभीरता से काम कर रही है। विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि एनडीए भारी बहुमत से जीतेगा। भाजपा, जदयू, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी की पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेंगी। और मुद्दा सिर्फ एक होगा,विकास।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   चाची भतीजे में हो गया प्यार, महिला के पति ने दी शादी की सहमति फिर…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Industrial Development को नई रफ्तार देने की पहल, केंद्रीय मंत्रियों से...

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर बिहार में निवेश, रोजगार, टेक्सटाइल उद्योग, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक विकास...

Bihar Development: विकसित भारत के लिए बिहार का विकास जरूरी, सामूहिक...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में निवेश, बुनियादी...

Bihar Art and Culture: कला प्रेमियों और विभाग के बीच मजबूत...

 बिहार कला एवं संस्कृति विभाग की त्रैमासिक पत्रिका ‘कला संवाद’ के दूसरे अंक का विमोचन। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने इसे कला प्रेमियों और...

Bihar Development:विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम, नवनिर्माण...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बिहार की प्रगति महत्वपूर्ण है। नवनिर्माण और निवेश को बढ़ावा...

बुजुर्ग व्यक्ति ने महिला पर चलाई गोली, हाथ में लगी, किसी...

गयाजी : गयाजी जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पंचमहला गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img