Advertisment

नामकुम के बंधुवा जंगल में शेर की दहशत, विधायक ने रेस्क्यू ऑपरेशन का दिया निर्देश

रांची: नामकुम प्रखंड के बंधुवा पंचायत के रूडुंगकोचा जंगल में शेर जैसे जानवर दिखने की खबर से इलाके में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों के अनुसार, दो खूंखार जानवरों को जंगल में विचरण करते देखा गया, जो आकार और स्वरूप में शेर जैसे दिख रहे थे। इस घटना के बाद लोग अपने घरों में दुबक गए हैं और बच्चों को स्कूल भेजना भी बंद कर दिया गया है।

ग्रामीणों ने इस संबंध में खिजरी विधायक राजेश कच्छप को जानकारी दी। विधायक शनिवार को पुलिस, वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगर कोई खूंखार जानवर इस क्षेत्र में है तो उसे जल्द से जल्द पकड़ा जाए या जंगल से बाहर निकाला जाए। उन्होंने बताया कि रविवार से रेस्क्यू टीम को खोज अभियान में लगाया जाएगा।

वहीं, वार्ड सदस्य निर्मला ने बताया कि गुरुवार को सुबह 11 बजे वे तीन अन्य महिलाओं के साथ जंगल में पियार फल चुनने गई थीं, जहां दो शेर जैसे जानवर दिखाई दिए। डर के मारे वे सभी भाग खड़ी हुईं। निर्मला के अनुसार, गांव के सोमा उरांव का एक बैल भी इन जानवरों का शिकार बन चुका है। इस घटना से बुण्डूबेड़ा, सपारोम और कोचड़ो सहित आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है और लोग किसी अनहोनी की आशंका में हैं।

फिलहाल प्रशासन और वन विभाग की टीम सतर्क हो गई है और रेस्क्यू अभियान की तैयारी में जुट गई है।


Bihar Safai Karmi संघ की हड़ताल खत्म, नीतीश मिश्रा से बातचीत...

बिहार के आम लोगों और खासकर शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है।...

Shravani Mela 2026 Food Safety: बाबा धाम में 42.5 किलो संदिग्ध...

Shravani Mela 2026 Food Safety: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्य-स्तरीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध...

Shweta Gupta का बड़ा बयान: वृद्धा पेंशन और ₹2 लाख रोजगार...

बिहार की समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने राज्य की दो सबसे बड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं—'वृद्धा पेंशन योजना' और 'रोजगार सहायता योजना' को लेकर...