Lions Club ने जरूरतमंद लोगों के बीच किया कंबल वितरण

लखीसराय: राज्य में ठंड के प्रकोप को देखते हुए लखीसराय में लायंस क्लब ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया। लायंस क्लब के कार्यकर्ताओं ने किउल रेलवे स्टेशन के समीप झुग्गी झोपड़ी में रह रहे लोगों के बीच जा कर कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण में स्थानीय रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर लायंस क्लब के चार्टर मेंबर डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा ने कहा कि हमारा प्रयास समाज के वंचित वर्ग को सहायता और सहारा प्रदान करना है। यह पहल हमारी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाने का एक छोटा सा प्रयास है। साथ ही ये भी आश्वासन दिया कि जब जब ऐसे जरूरतमंदो को किसी प्रकार की आवश्यकता पड़ेगी तो लायंस क्लब हमेशा मदद हेतु तात्पर्य रहेगा। क्लब के अध्यक्ष संजीव स्नेही ने कहा कि लायंस क्लब लखीसराय हमेशा से सामाजिक कल्याण के लिए समर्पित रहा है और आगे भी समाज सेवा के कार्य करता रहेगा।

क्लब के सचिव संजीव कुमार ने आरपीएफ अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार की सेवा गतिविधियों का आयोजन जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में क्लब के सेक्रेटरी संजीव कुमार सहित सदस्यों में रंजन कुमार स्नेही, धर्मेंद्र आर्य, प्रेमचंद कुमार, अरविंद भारती, अमित सिन्हा ने सक्रिय रूप से भाग लिया और इसे सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Patna में बोरे में बंद शव मिलने से सनसनी, पोखर के समीप से हुआ बरामद

लखीसराय से विश्वनाथ गुप्ता की रिपोर्ट

Lions Club Lions Club Lions Club

Lions Club

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...