कंपकपाती ठंड से गरीबों को बचाने के लिए जैन मंदिर के सदस्यों ने किया कंबल वितरण

कंबल वितरण कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी सहित कई अधिकारी हुए शामिल

इटखोरी (चतरा) : जैन मंदिर के सदस्यों के द्वारा बुधवार को कंबल वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में चतरा अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा, अंचला अधिकारी विजय कुमार शर्मा तथा जैन कार्यकारी अध्यक्ष का कमेटी के महामंत्री सुरेश झांझरी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र जैन, क्षेत्र मंत्री सुनील कुमार जैन तथा जौनी जैन भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

आपको बताते चलें कि महामंत्री सुरेश झांझरी ने बताया कि जैन कमेटी की ओर से हर वर्ष ठंड में गरीबों के बीच तथा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण और गर्म कपड़े का वितरण किया जाता है. इस बार भी कौलेश्वरी मंदिर भद्रकाली मंदिर से लगे जितने भी गांव हैं, वहां करीबन 2000 कंबल का वितरण किया, ताकि इस कड़ाके की ठंड में कोई भी गरीब ठंड के चपेट में ना आए.

उन्होंने बताया कि इस बार कंबल वितरण का कार्यक्रम हम लोगों ने माता भद्रकाली के ब्राह्मणों से तथा सारे भद्रकाली के कर्मियों को कंबल वितरण करके किया. इसके पश्चात सभी गरीबों के बीच भी कंबल का वितरण किया. उन्होंने यह भी बताया कि आवश्यकता पड़ने पर और भी कंबल मंगा ली जाएगी. इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे

रिपोर्ट : रवि

साकची बाजार शिव मंदिर में जलाभिषेक पूजा 19 को

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...