शराब तस्करीः आखिर किसके इशारे पर बिहार में प्रवेश कर जाती है शराब लदे वाहन…

रिपोर्टः विवेक कुमार सिन्हा/ न्यूज 22स्कोप

कैमूर: बिहार में पूर्ण शराब बंदी लागू है. बावजूद इसके आखिर वो कौन है, जिसके इशारे पर इतनी भारी मात्रा में शराब से लदे वाहन बिहार में प्रवेश कर सरकार को ठेंगा दिखाया जा रहा है. लगातार हो रही शराब तस्करी पुलिस और प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है. जब कभी बिहार में भारी मात्रा में शराब की खेप पकड़ी जाती है, तो पुलिस द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गुप्त सूचना पर की गई करवाई बताया जाता है. आखिर गुप्त सूचना न मिले तो पुलिस और प्रशासन निकमे साबित हो जाते. इतनी बड़ी सख्ती के बाद भी बिहार के चेक पोस्ट पार कर लेना सरकार का तंत्र व पुलिस प्रशासन बिल्कुल फेलयर नजर आ रहा है. जिसका उदाहरण एक सप्ताह के अंदर कैमूर में करीब एक करोड़ रूपये का शराब बरामद होना इस बात का संकेत है की इसके पीछे कोई है.

आज फिर बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर ही एक डीसी एम ट्रक में लदा करीब तीस लाख रुपए का शराब को भभुआ पुलिस ने पीछा कर रात करीब 2 बजे भभुआ शहर के हवाई अड्डा से गिरफ्तार किया. उक्त गाड़ी में 258 कार्टून शराब जो 2274 लीटर बताया जाता है. ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला के बदलापुर थाना क्षेत्र के दुगोली गांव निवासी रामदुलार के पुत्र अजय कुमार बताया जाता है.

इस संबंध में भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मध्य निषेध बिहार पटना के द्वारा सूचना मिला कि मेरून कलर के गाड़ी में शराब जा रही है. तभी भभुआ थानाध्यक्ष रामानंद मंडल के नेतृत्व में टीम गठित किया गया. जिसमें अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार पासी एसआई शशि भूषण कुमार विकास कुमार तथा थाना के शस्त्र बल के साथ टीम बनाई गई एवं छापामारी हेतु लगाई गई. तभी जयप्रकाश चौक से गुजर रही डीसीएम ट्रक गाड़ी को पुलिस ने पीछा कर हवाई अड्डे के पास से शराब के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया. ट्रक को भी जब्त कर थाना लाया गया.

 

Saffrn

Trending News

Breaking: सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक मे विभिन्न विभागों के कुल...

Patna: पटना में दिनांक-29 अप्रैल, 2026 बुधवार को अपराह्न 5:00 बजे मंत्रिपरिषद् की बैठक  हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी  ने बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में...

बिहार से छात्रों के पलायन में आई भारी कमी, घर बैठे...

Patna: राज्य से पढ़ाई के लिए छात्रों के पलायन में भारी कमी आई है। बिहार में ही छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।...

अस्मिता सिटी लीग 2026: बेटियों ने खेलों में दिखाई अपनी प्रतिभा,...

Ramgarh: खेल प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय, रामगढ़ के तत्वावधान में आयोजित अस्मिता सिटी लीग 2026 के दो दिवसीय खेल...

झारखंड Utpad Sipahi परीक्षा विवाद पर अदालत ने JSSC से मांगा...

Jharkhand: झारखंड राज्य में सरकारी नौकरियों की भारी कमी है। कई पद खाली होने के बावजूद सरकार नौकरी देने में विफल साबित हो रही...

CM सम्राट कैबिनेट की दूसरी बैठक, कई एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : बिहार में नई सरकार बनने के बाद आज सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में दूसरी बैठक हुई। जिसमें दोनों डिप्टी सीएम विजय...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img