संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

गोपालगंज : बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी धड़ल्ले से जारी है। यहां लाख सख्ती के बावजूद शराब धंधेबाज भारी मात्रा में शराब की तस्करी से बाज नहीं आ रहे है। ताजा मामला गोपालगंज का है। जहा बरौली पुलिस और मांझा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर हरियाणा नंबर के ट्रक में रखे करीब नौ सौ कार्टन से ज्यादा विदेशी शराब जब्त किया है। यह काकार्रवाई पुलिस ने एनएच-27 पर किया है। इस मामले में पुलिस ने एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।

बता दें कि गिरफ्तार तस्कर का नाम धर्मवीर सिंह है। यह हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है। इस मामले में एसपी सवर्ण प्रभात ने बताया कि शराब तस्करों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी दौरान बुधवार की रात्र में वाहन जांच के दौरान मांझा पुलिस और बरौली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए हरियाणा से आ रही ट्रक से करीब आठ हजार लीटर से ज्यादा विदेशी शराब बरामद किया गया। साथ ही हरियाण का एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब की कीमत करीब 60 लाख से अधिक आंकी गई है। गिरफ्तार शराब तस्कर से पूछताछ कर फारवर्ड लिंकेज और बैकवर्ड लिंकेज स्थापित किया जा रहा है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद SNMMCH में HIV रिपोर्ट पर...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) के गायनी विभाग में कथित...

Babulal Marandi Journalist Entry: रिम्स से सदर अस्पताल तक पत्रकारों की...

Babulal Marandi Journalist Entry: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के रिम्स, सदर अस्पताल समेत जिले के सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: बरवाअड्डा विवाद ने पकड़ा...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित तीखी नोकझोंक के बाद शुरू हुआ...